शिक्षिका ने अपने ही घर में फंदा लगाकर दे दी जान ० पुलिस कारण ढूंढने में जुटी 

0

MP : शिक्षिका ने अपने ही घर में फंदा लगाकर दे दी जान ० पुलिस कारण ढूंढने में जुटी 

Ad 1

 

 छिंदवाड़ा। एक शिक्षिका के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। हालांकि ऐसा कदम उन्होंने क्यों उठाया पुलिस इसका पता लगा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद काफी कुछ साफ हो सकेगा। टीआई शशि विश्वकर्मा के मुताबिक छिंदवाड़ा के चौरई नगर के वार्ड न 14 में रहने वाली शिक्षिका गीता मंहगिया (45) ने शुक्रवार रात अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस की माने तो आत्महत्या का कारण अज्ञात है, वहीं वह अपने भाइयों के साथ ही रहती थी। पुलिस ने बताया कि रात में वह रोज की तरह अपने कमरें में सोने चली गई थी, सुबह जब उन्होंने काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला तो दरवाजा तोड़़कर बाहर निकाला गया, वहीं मामले की पुलिस को सूचना दी गई है।