MP : जमीन विवाद को लेकर चली लाठी, फरसे और गोलियां, एक युवक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल
मुरैना। जमीन विवाद को लेकर लाठी, फरसे और गोलियां चलीं हैं, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत ही गई। वहीं, तीन से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल से ग्वालियर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं, इस विवाद में एक व्यक्ति की मौत और तीन लोगों को गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। घायलों को तुरंत ग्वालियर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। साथ ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं।
वहीं, एडिशनल एसपी राय सिंह नरवरिया ने बताया कि रिठौरा में पारिवारिक विवाद था। इसमें खेत पर कुआं और उसके आसपास की जमीन का विवाद था, जिसमें शुक्रवार रात को ताबड़तोड़ गोलियां चली हैं। चार लोग घायल हुए थे, जिसमें एक महिला शामिल है। इसमें से 15 वर्षीय बालक की मौत हो चुकी है। वहीं, तीन लोगों का इलाज चल रहा है। वहीं, फरियादी की रिपोर्ट पर आठ लोगों पर नामजद एफआईआर हुई है। आरोपियों को पकड़ने के लगातार प्रयास जारी हैं।