MP : पुलिस ने जुए के फड़ पर दबिश देते हुए 84 जुआरियो को पकड़ा
मंडला। नैनपुर में लाखों रुपये की जुआ की फड़ पर दबिश दी गई है।84 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। कई चौपहिया-दोपहिया वाहन पुलिस ने जब्त किए हैं। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने बताया कि मुखबिरों से सूचना मिली थी। नगर भर के अनेक धनाढ्य और प्रतिष्ठित लोगों के अलावा अनेक व्यापारी भी शामिल हैं। नैनपुर नगर के अलावा अन्य क्षेत्रों से भी आकर इस जुआ फड़ में दांव लगाने वाले लोगों की जानकारी मिल रही है।
विशेष पुलिस टीम का गठन, चारों ओर से घेराबंदी की गई
एसपी ने बताया कि लंबी चौड़ी रकम और अनेक लोगों के उपस्थिति की सूचना मिलने पर विशेष पुलिस टीम का गठन कर चारों ओर से घेराबंदी की गई। नैनपुर नगर से बाहर की ओर जाने वाली प्रत्येक रास्ते पर नजर रखी गई। पूरी तरह से घेराबंदी करने के बाद जुआ फड़ में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान 84 लोग जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। बड़ी मात्रा में नकद राशि बरामद किया गया। लगभग 10 चौपहिया वाहन भी जब्त किए गए जिनमें से 2-3 एसयूवी मॉडल के वाहन भी शामिल हैं। अभी नकदी की गिनती की जा रही है। नकद राशि और जब्त किए गए वाहनों की कीमत को मिलाकर इस तरह कुल राशि एक करोड़ के ऊपर जा सकती है। पुलिस अधीक्षक सकलेचा ने बताया कि कार्रवाई अभी भी जारी है। गिरफ्तार किए गए लोगों की जांच पड़ताल अभी की जा रही है। दोपहर तक पूरे मामले की विस्तृत जानकारी दी जा सकेगी।