लोकायुक्त पुलिस ने वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के रीजनल मैनेजर को10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा

MP : लोकायुक्त पुलिस ने वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के रीजनल मैनेजर को 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा

जबलपुर। लोकायुक्त पुलिस ने गुरुवार की सुबह बड़ी कार्रवाही करते हुए वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के रीजनल मैनेजर को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त पुलिस गिरफ्त में आए रीजनल मैनेजर का नाम संदीप बिसारिया है जो कि मनेरी निवासी अमित सिंह ठाकुर से वेयरहाउस का किराया जारी करने के लिए 20000 रुपए की रिश्वत की मांग कर रहा था। लोकायुक्त की इस कार्रवाई के बाद से पूरे कार्यालय में हड़कंप मचा हुआ है। कार्रवाही जबलपुर लोकायुक्त एसपी संजय साहू के निर्देश पर डीएसपी दिलीप झरबड़े की टीम ने की है। वेयरहाउस मालिक अमित सिंह ठाकुर का मनेरी रोड पर दो वेयरहाउस है जो कि एक पत्नी के नाम है जबकि दूसरा मां के नाम पर। दोनों ही वेयरहाउस का किराया करीब 2 साल से अमित सिंह ठाकुर को नहीं मिल रहा था जिसके लिए वह लगातार रीजनल ऑफिस के चक्कर भी काट रहा था। करीब 3 माह पहले अमित सिंह ठाकुर रीजनल मैनेजर संदीप बिसारिया से पुनः वेयरहाउस के किराए को लेकर मुलाकात की जिस पर की संदीप बिसारिया द्वारा प्रतिमाह 20000 रुपए की मांग की गई। सौदा 10000 रुपए में तय हुआ। अमित सिंह ठाकुर के मुताबिक बीते 3 महीनों से हर माह 10000 रुपए संदीप बिसरिया को दे रहा है इसके बावजूद भी उसे वेयरहाउस का किराया नहीं मिला। थक हारकर अमित ने बुधवार को जबलपुर लोकायुक्त एसपी संजय साहू से शिकायत की। शिकायत की जांच करने के बाद एसपी ने डीएसपी दिलीप झरबड़े के नेतृत्व में एक टीम गठित की। गुरुवार की दोपहर करीब 11:00 बजे जैसे ही वेयरहाउस मालिक अमित सिंह ठाकुर ने रीजनल ऑफिस में जाकर मैनेजर संदीप बिसारिया को 10000 रुपए की रिश्वत दी तभी पुलिस ने उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। लोकायुक्त पुलिस को अभी तक 6 से 7 लाख रुपए के वाउचर मिलें है, जिसका किराया अमित सिंह को मिलना था। बताया जा रहा है कि अक्टूबर 2023 में रीजनल मैनेजर संदीप बिसारिया का रिटायरमेंट भी होना था

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top