तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुल से गिरगई, हादसे में 1 की मौत 1 घायल 

तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुल से गिरगई, हादसे में 1 की मौत 1 घायल 

सागर। देवरी में तेज रफ्तार बाइक पुल की रैलिंग से टकराकर नीचे गिर गई। घटना में बाइक सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर घायल हुआ है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की है।

पुलिस के अनुसार पुरुषोत्तम पटेल उम्र 72 साल निवासी बाजार वार्ड और इमरान खान निवासी देवरी बाइक से जा रहे थे। तभी उनकी तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित हुई और पुल की रैलिंग से टकराते हुए करीब 30 फीट नीचे जा गिरी। घटना में पुल से गिरने में आई गंभीर चोटों के कारण पुरुषोत्तम की मौत हो गई। वहीं बाइक चालक इमरान गंभीर घायल हुआ। घटना देख मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां चेकअप के बाद डॉक्टर ने पुरुषोत्तम को मृत घोषित कर दिया। घायल इमरान का इलाज चल रहा है। मामले में देवरी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। 

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top