विश्व हिंदू परिषद के पूर्व केंद्रीय सह मंत्री हुए भाजपा में शामिल 

MP: विश्व हिंदू परिषद के पूर्व केंद्रीय सह मंत्री हुए भाजपा में शामिल 

 

भोपाल। विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व केंद्रीय सह मंत्री राजेश तिवारी ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने तिवारी को अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद के समक्ष सोमवार को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में उन्हें सदस्यता दिलाई।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजेश तिवारी को भाजपा परिवार में शामिल होने पर बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पार्टी के लिए आज का दिन बड़ा सौभाग्यशाली है। सावन के पहले सोमवार को पार्टी में राजेश तिवारी के रूप में शुभ प्रवेश हुआ है। उनका लंबा सामाजिक जीवन रहा है, विश्व हिन्दू परिषद, बजरंगल दल में काम करने के उनके लंबे अनुभव का पार्टी को लाभ मिलेगी। उनके परिश्रम और प्रभाव का लाभ भाजपा को मिलेगा। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने तिवारी का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से लेकर बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद और सामाजिक क्षेत्र में लंबे समय तक काम करने वाले सामाजिक नेतृत्व के पुरोधा राजेश तिवारी के आने से भाजपा के काम को और मजबूती मिलेगी। पार्टी को उनके कौशल का लाभ मिलेगा, मैं पुनः उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद राजेश तिवारी ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बने, उस आंदोलन से मैं बचपन से जुड़ा हुआ हूं। इस दौरान मैंने देखा कि भाजपा सरकार ने इस काम को आगे बढ़ाते हुए भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण का सपना पूरा किया है। इससे प्रभावित होकर मैं भाजपा में आया हूं। प्रदेश भाजपा सरकार की लाड़ली लक्ष्मी, लाड़ली बहना, बुजुर्गों को तीर्थयात्रा सहित अन्य जनहितैषी व सर्वहारा वर्ग के लिए शुरू की गई योजनाओं ने मुझे प्रभावित किया है।

इस अवसर पर गंजबासौदा विधायक लीना जैन, विदिशा जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र यादव, जिला महामंत्री मुकेश तिवारी, जिला मंत्री चंद्रशेखर दुबे, शशि यादव, प्रेम नारायण विश्वकर्मा, मनोज कटारे, तीरथ सिंह दरबार, कैलाश रघुवंशी, मंडल अध्यक्ष शनि भावसार, सरिता जैन, जितेन्द्र मीणा सहित विदिशा जिले के पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top