नशे में धुत शिक्षक ने जब किया हवाई फायर ,मचा हड़कंप

MP : नशे में धुत शिक्षक ने जब किया हवाई फायर, मचा हड़कंप 

जबलपुर।  नशे में धुत शिक्षक ने विगत देर रात धनवंतरी नगर स्थित ढ़ाबा के सामने लाइसेंसी रिवाल्वर से हवाई फायर कर दिए। गोली चलने आसपास हड़कंप मच गया। खबर लगते ही धनवंतरी नगर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कुछ ही देर में आरोपित और उसके साथियों को दबोच लिया। उसके पास से रिवाल्वर जब्त कर ली गई है। उस पर आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

ढाबा संचालक को कह रहे थे अपशब्द

धनवंतरी नगर चौकी पुलिस ने बताया कि ग्राम भमका निवासी मुकेश दुबे शिक्षक ने शुक्रवार रात साथी दीपक चौबे और सत्यम चक्रवर्ती के साथ धनवंतरी नगर स्थित तरूण के ढ़ाबे के बाहर पहुंचा। तीनों नशे में थे। ढ़ाबा संचालक को डरवाने की नियत से पहले तो मुकेश ने बाहर खड़े होकर अपशब्द कहे और फिर अपने पास रखी लाइसेंसी रिवाल्वर निकाली और उससे एक आसमान में गोली चला दी।

गोली चलने से भयभीत हुए लोग

गोली चलने की आवाज सुनते ही ढ़ाबे में बैठे ग्राहक भयभीत हो गए। सभी वहां से निकल भागे। इधर किसी गंभीर वारदात की आशंका में ढ़ाबा संचालक ने भी तत्काल ढ़ाबा बंद किया और वहां से चला गया। पुलिस को घटना की जानकारी लगी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से खोखा भी जब्त किया है।

भाजपा नेता का है करीबी 

मुकेश जहां खुद को कथित तौर पर भाजपा का नेता बता रहा था वहीं वह धौंस जमाने के लिए एक पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक का खास बताने का प्रयास कर रहा था। फायरिंग की वारदात के बाद से मुकेश की भाजपा नेता के साथ कई सारी तस्वीरें इंटरनेट मीडिया पर भी जमकर वायरल हुई।

 

मामला नोटिस का, इसलिए जाने दिया

धनवंतरी नगर चौकी प्रभारी सतीश झारिया ने बताया कि मुकेश दुबे ने लाइसेंसी रिवाल्वर से हवाई फायर किया था। उस पर आर्म्स एक्ट की धारा के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। चूंकि सात साल से कम सजा वाला अपराध था, इसलिए नोटिस देकर मुकेश और उसके साथियों को जाने दिया गया। रिवाल्वर जब्त कर ली गई है।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top