स्वास्थ्य केन्द्र में अतिरिक्त निर्माण कार्यों हेतु 1.75 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति जारी हुई

मालथौन स्वास्थ्य केन्द्र में अतिरिक्त निर्माण कार्यों हेतु 1.75 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति जारी हुई

सागर। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री  भूपेंद्र सिंह के प्रयासों से मालथौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अतिरिक्त निर्माण कार्यों के लिए 1.75 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश की मिशन संचालक प्रियंका दास द्वारा जारी आदेश के अनुसार मुख्य अभियंता संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं से प्राप्त तकनीकी प्राक्कलन के आधार पर मालथौन स्वास्थ्य केंद्र में अतिरिक्त कक्ष, स्टोर व बाउंड्री वॉल के निर्माण कार्य हेतु 175.36 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top