3 घण्टे में 6 इंच बारिश, शहर तरबतर घरों दुकानों में भरा पानी,बारिश थमते ही उतर गया पानी

3 घण्टे में 6 इंच बारिश ने शहर तरबतर कर दिया, घरों दुकानों में भरा पानी,बारिश थमते ही उतर गया पानी

सागर। शनिवार को सागर जिले में 24 घंटे में 155 मिलीमीटर यानी 6.10 इंच बारिश दर्ज की गई। जुलाई माह में 18 साल बाद एक ही दिन में इतनी बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश के कारण शहर के कई इलाके में पानी भर गया। कलेक्टर ने शनिवार को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी।


भारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर आ गए। शाहगढ़ में लांच नदी में एक युवक बह गया। बीना नदी में उफान से खुरई – राहतगढ़ सहित कई आंतरिक मार्ग बंद हो गए।


दरअसल शुक्रवार रात 9 बजे बारिश शुरू हुई बारिश का पानी सड़कों पर जमा हो गया, दरअसल सागर में शुक्रवार रात से मूसलाधार बारिश शुरू हुई जो शनिवार सुबह तक चली। जिसके बाद हल्की बारिश का दौर जारी रहा। बारिश से सागर के मधुकरशाह वार्ड, तिरुपत्तिपुरम, गुरु गोविंद सिंह वार्ड समेत अन्य निचली बस्तियों में पानी घुस गया। कॉलोनी की सड़कों पर बाढ़ जैसे हालात बने। तिरुपत्तिपुरुम में स्थिति यह थी कि सड़कों पर नदी जैसे हालात देखने को मिले। रातभर में सागर शहर में 143 मिमी यानी 6 इंच बारिश दर्ज की गई। बारिश के इस मौसम में यह पहला मौका है जब सागर में एक रात में 6 इंच पानी गिरा है।

6 इंच बारिश के कारण बनी जलभराव की स्थिति

3 घंटे में 6 इंच से अधिक बारिश होने के कारण शहर में जलभराव की स्थिति बनी। बारिश रुकते ही एक घंटे में ही सारा पानी निकल गया था। जहां भी जलभराव की शिकायत आई वहां निगम
टीम पहुँची, प्रभावितों के घरों में भोजन के पैकेट पहुंचाए हैं। कलेक्टर, महापौर के साथ शहर के विभिन्न हिस्सों में जाकर सभी जरूरी इंतजाम कराए गए हैं। सर्वे भी शुरू हो गया है, प्रभावितों को जल्द मुआवजा मिलेगा: चंद्रशेखर शुक्ला, निगमायुक्त

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top