सागर। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा सरकार के 9 वर्ष को पूर्ण होने पर संपर्क समर्थन अभियान चलाया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार की नौ वर्षों की उपलब्धियों को भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्त्ता संपर्क समर्थन अभियान के तहत हर घर तक पहुंचा रहे है तथा उन्हें केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवा कर उन्हें भाजपा के साथ जोड़ कर 2024 में फिर से केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व वाली सशक्त भाजपा सरकार बनाने के लिए प्रेरित कर रहे है।
रविवार को भाजपा युवा मोर्चा ने संपर्क समर्थन अभियान के तहत बंडा विधानसभा क्षेत्र के नव मतदाताओं से भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल ने संवाद किया एवं भाजपा की रीति नीतियों से अवगत करवाया। यश अग्रवाल ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप आज के युवा और हमारे देश के युवा हैं। युवा उत्साह, ऊर्जा और गतिशीलता का झरना है। यह हमारे देश के युवा हैं जो हमारे देश की विरासत को आगे बढ़ाने वाले हैं और विकास और उपलब्धियों की नई ऊंचाइयों को हासिल करने में मदद करेंगे लेकिन अगर यह युवा भ्रष्ट हो जाता है तो उस देश का भाग्य अंधेरे में ही होगा। ऐसा राष्ट्र प्रगति नहीं कर सकता है और तेज गिरावट का सामना करना लाज़मी है। इसलिए हमारे युवाओं की निरंकुश शक्ति को मापना और इसे सही दिशा देना बहुत महत्वपूर्ण है। इस ऊर्जा को प्रभावी ढंग से अवरुद्ध करके कोई भी राष्ट्र असीम ऊंचाई प्राप्त कर सकता है और अपने देश के लिए प्रशंसा हासिल कर सकता है।
इस दौरान भाजपा के पूर्व विधायक हरवंश सिंह जी , बंडा के यशस्वी मंडल अध्यक्ष विवेक मिश्रा ,पार्टी वरिष्ठ नेता आदरणीय मंगल यादव , सुधीर यादव ,युवा मोर्चा जिला महामंत्री भानू राजपूत, हरिओम ,मनोज सांधेलिया ,आदर्श मिश्रा , प्रदीप यादव ,शैलेश जैन ,मंडल अध्यक्ष गण कपिल यादव, लोकश नामदेव, रिंकू विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या नव मतदाता उपस्थित रहे।