युवक काँग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का पुतला जलाया, चुनाव आते ही भृष्टाचार के आरोप

युवक काँग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का पुतला जलाया, चुनाव आते ही भृष्टाचार के आरोप

सागर। चुनावी साल में विपक्ष अब सक्रिय होता दिखाई दे रहा हैं हालांकि लोगो का कहना है जब कथित भ्रष्टाचार हो रहा था तब विपक्ष सब चुपचाप देख रहा था और किसी ने कुछ बोला नही पर अब चुनाव नजदीक आते ही प्रदशर्न विरोध शुरू हो गए हैं।

विरोध प्रदर्शन में सागर की लाखा बंजारा झील के निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार किए जाने का आरोप लगाते हुए नमक मंडी में युवक कांग्रेस ने प्रदर्शन कर पुतला जलाया और पैदल मार्च निकाला। इस दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, कार्यकर्ता पैदल चलते कटरा जामा मस्जिद तक पहुंचे जहां विरोध करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला जलाया। पुतला जलाने के लिए कांग्रेस और पुलिस के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। लेकिन कार्यकर्ताओं ने पुतला जला दिया। जिसके बाद पुलिस वाटर कैनन का उपयोग कर पुतले में लगी आग बुझाई और वाटर केनन से कांग्रेसियों पर तेज पानी की बौछार की पुतला जलाते समय युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल चौबे, एनएसयूआई छात्र नेता जैद खान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता शैलू तोमर, आशीष चौरसिया मामूली झुलस गए।
युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल चौबे ने कहा कि जिस प्रकार से कमीशन वाली कर्नाटक की भाजपा सरकार को वहां की जनता ने खदेड़ दिया है। ठीक वैसे ही मध्यप्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को खदेड़ने वाली है। उज्जैन महाकाल लोक के निर्माण कार्य में हुए भ्रष्टाचार की कलई तेज हवा और आंधी ने खोलकर रख दी। महाकाल लोक के उद्घाटन कार्यक्रम को जिस प्रकार से भाजपा ने इवेंट कार्यक्रम बनाया था। ऐसे में नैतिकता के आधार पर महाकाल लोक निर्माण कार्य में हुए भ्रष्टाचार की जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री व जिम्मेदार मंत्री को अपना इस्तीफा देना चाहिए। इसके साथ ही सागर की लाखा बंजारा झील के निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार हो रहा है और इस भ्रष्टाचार में सीधे तौर पर भाजपा नेताओं का हाथ है। इसलिए निर्माण कार्य कर रही एजेंसी के ऊपर इतनी अनियमितताओं बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। आगामी चुनाव में मध्यप्रदेश की जनता इन्हें अपने वोट की चोट से करारा जवाब देगी। इस दौरान सुरेंद्र चौधरी, आनंद अहिरवार, पुरषोत्तम मुन्ना चौबे, अशोक श्रीवास्तव, सुनील जैन, चक्रेश सिंघई, ऋषभ जैन, शरद पुरोहित, जगदीश यादव, गोवर्धन रैकवार, अमित रामजी दुबे, सिंटू कटारे, विजय साहू,अंकेश जैन, रानू खान, सुरेंद्र चौबे, चमन अंसारी, उत्तम तायडे, बब्बू यादव आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top