रेत निकालने से किया मना तो चला दी गोली ,2 लोग गंभीर

छतरपुर: गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के पड़वाहा निवासी यादव परिवार के 2 लोगों को रेत माफियाओं ने उस वक्त गोली मार दी, जब उन्होंने उनके खेत से जबरन रेत निकालने से मना कर दिया। गोलीबारी में घायल दो लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर मिलने पर जिला अस्पताल आए गढ़ीमलहरा थाना प्रभारी टीकाराम कुर्मी ने घायलों के बयान लेकर जांच शुरू कर दी है।

भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारी ब्रजेन्द्र यादव ने बताया कि उसके गर्रापुरवा में स्थित खेत से महेन्द्र सिंह सहित अन्य लोग जबरन रेत निकाल रहे हैं। रेत माफियाओं का उनके परिवार ने विरोध किया तो 8 से 10 लोगों ने एकसाथ जान लेने की नियत से दोपहर लगभग 2 बजे गोली चला दी। एक गोली लाल सिंह पुत्र हरदयाल यादव के पैर में लगी है, जबकि दूसरी गोली धीरेन्द्र पुत्र मान सिंह यादव के बाएं पैर और कान के पास लगी है।

ब्रजेन्द्र यादव का कहना है कि महेन्द्र सिंह, ज्ञान सिंह, कम्मोद सिंह, शिवम सिंह, भोलू सिंह सहित अन्य लोग एक अल्टो कार और बाइक से आए थे।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top