सागर। गोपालगंज पुलिस थाना अन्तर्गत शनीचरी वार्ड में शुक्रवार की देर रात मोतीनगर और कोतवाली थाने की पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा ये दोनों युवक सगे भाई हैं। पुलिस को उनके पास नकली नोट के अलावा नोट छापने वाला पेपर भी मिला है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार माजिद ने मंडी में नकली नोट खपाए, तभी वह पुलिस की नजर में आ गया। पुलिस को उनके पास से नकली नोट और नोट छापने वाला पेपर मिला है।
शनीचरी क्षेत्र के लोगों के अनुसार माजिद और तबरेज (बदले हुए नाम) दोनों ही किसी से सरोकार नहीं रखते हैं। दोनों के पिता कलेक्टोरेट में बाबू रहे हैं। पुलिस इन दोनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस इनसे नोट छापने वाला प्रिंट और पेपर का सोर्स निकाल रही है। संदेह है कि ये लोग राष्ट्र विरोधी ताकतों के इशारे पर नकली नोट छाप रहे थे। इस मामले में पुलिस जल्द ही आधिकारिक रूप से खुलासा कर सकती है,पुलिस देश विरोधी गतिविधियों के एंगल से भी जाँच कर रही है सारे मामले की,बता दें लंबे समय से शनिचरी चौकी महज औपचारिक ही है यहाँ न स्टाफ है और जो स्टाफ रहता है वह शाम होते ही निकल जाता है कई दफा चौकी के दिरबाजे लगे मिलते हैं।
गौरतबल है कि शनिचरी इलाजे में कई नामचीन बदमाश भी रहते हैं जो जुआ अवैध शराब सट्टा में लिप्त रहते हैं और इनके नाम स्थानीय पुलिस बखूबी जानती है पर कार्यवाही होते नही दिखती, तत्कालीन एसपी ने नामजद कुछ बदमाशों पर कठोर कार्यवाही के लिए निर्देशित किया था पर आज दिनांक तक कुछ नही हुआ।