कल होगी भोपाल में ब्राह्मण हुंकार रैली सागर जिले भर से हजारों विप्रजन होंगे शामिल

 

सागर/कल 4जून रविवार को प्रदेश भर के ब्राह्मण समाज द्वारा हुंकार रैली एवं शक्ति प्रदर्शन जंबूरी मैदान भोपाल में होने जा रहा है इसमें ब्राह्मण समाज के सभी संगठन एकत्रित हो रहे हैं। सागर से भी हजारों विप्रजन एवं पुजारी पुरोहित जिले भर से एकत्रित होकर कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे इसको लेकर शुक्रवार को सिविल लाइन स्थित होटल आशीर्वाद में बैठक हुई जिसमें तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सनाढ्य सभा के अध्यक्ष एडवोकेट पं.इंद्रजीत दुबे ने बताया कि जिन विप्रजनों के पास वाहन व्यवस्था है वो अपने वाहनों से जायेंगे सागर से लगभग 500 चार पहिया वाहन एक साथ चलेंगे साथ ही राज्यरानी एक्सप्रेस से भी बड़ी संख्या में समाज जन भोपाल पहुंच रहे हैं।युवा ब्राह्मण समाज बुंदेलखंड के अध्यक्ष पं. भरत तिवारी ने बताया कि बुंदेलखंड से सभी विप्र संगठन भोपाल पहुंच रहे है छतरपुर दमोह दतिया टीकमगढ़ पन्ना आदि जिलों से भी सैकडो वाहनों से विप्रजन पहुंच रहे है साथ ही सागर जिले की प्रत्येक तहसील से 21_21वाहन एक साथ रवाना होंगे। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था के अध्यक्ष पं.दिनकर तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक विप्रजनों की सहभागिता हो इसको ध्यान में रखकर हम लगभग एक सप्ताह से अपनी टीम के साथ शहर के वार्डों में विप्रजन के घर घर पीले चावल बांट रहे हैं।कान्यकुब्ज ब्राह्मण मंडल के पं.शिवशंकर तिवारी ने बताया कि आने वाली युवा विप्र पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित हो इसके लिए अब एकत्रित होना आवश्यक है प्रत्येक घर से एक विप्र की कार्यक्रम में सहभागिता होनी चाहिए। शिवसेना के उपराज्य प्रमुख पं.पप्पू तिवारी ने कहा की तेलंगाना सरकार की तर्ज पर मध्यप्रदेश में भी जगह जगह हर जिला मुख्यालय पर ब्राह्मण सदन बनने चाहिए जिससे अध्यनरत विप्र विद्यार्थियों को सुविधा हो ये मांग भी सरकार के समक्ष रखी जायेगी। पुरोहित पुजारी विद्वत संघ के महामंत्री पं.रामचरण शास्त्री “श्रीहरि”ने बताया कि परशुराम प्राकट्योत्सव पर पुजारियों को मानदेय एवं अन्य कई घोषणाएं मुख्यमंत्री जी ने की थी उन सभी घोषणाओं पर सरकार का ध्यानाकर्षित करने के लिए संघ द्वारा भोपाल के कार्यक्रम में बात रखी जायेगी। ब्राह्मण समाज कल्याण महासभा के अध्यक्ष पं.प्रदीप दुबे ने बताया कि कल रविवार को सुबह 6बजे से चार पहिया वाहनों का एकत्रीकरण पद्माकर सभागार मोतीनगर पर होगा 7बजे सभी वाहन एक साथ रवाना हो जाएंगे भोपाल में कार्यक्रम का समय 10बजे से रखा गया है।

शंख झालर से गुंजायमान होगा जंबूरी मैदान

पुरोहित पुजारी विद्वत संघ के अध्यक्ष पं. शिवप्रसाद तिवारी ने बताया कि जिले भर से पुजारी पुरोहित शंख झालर लेकर जा रहे हैं भोपाल का जंबूरी मैदान शंख ध्वनि और वेद मंत्रों से गुंजायमान होगा।

कार्यक्रम में सभी विप्रजन अपनी जिम्मेदारी समझकर पहुंचे

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top