महिला ने फंदा लगाकर करली आत्महत्या, परिजनों ने ससुराल पक्ष और लगाए आरोप

मुरैना, जौरा। जौरा के स्यारू चिन्नौनी गांव में रविवार की देर रात को एक महिला ने अपने कमरे में ही फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाया। इस मामले में मृतक के मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालजन पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने व हत्या करने के आरोप लगाए। पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर जांच करेगी।

जानकारी के मुताबिक स्यारू चिन्नोनी गांव निवासी आरती पत्नी चंद्रपाल जाटव उम्र 28 साल ने अपने कमरे में दीवाल में लगी पत्थर की खूंटी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली।

स्वजन ने सुबह होने पर उसे फांसी के फंदे पर लटका देखा। इस मामले उसके मायके पक्ष को भी मृतका की बहन, जो कि स्यारू चिन्नोनी में इसी परिवार में ब्याही है, उसने फोन कर बुलाया। पुलिस ने शव को पीएम हाउस पर भिजवाया। इस मामले में मृतका के भाई संजू निवासी रिझोनी कैलारस ने आरोप लगाया कि आरती को ससुरालीजन परेशान करते थे। इसलिए उसकी हत्या कर फांसी जैसी स्थिति बाद में बनाई गई है। आरती की शादी तीन साल पहले ही हुई थी। जिससे उसे दो साल की बेटी भी है। पुलिस फिलहाल मामले में मर्ग कायम कर जांच करेगी।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top