शहर में लुटेरों के हौसले बुलंद, सरेराह मजिस्ट्रेट के साथ बाइक सवारों ने करली लूट

इन्दौर : शहर में चोर-लूटेरों का आतंक बढ़ गया है। सरेराह लूट-पाट हो रही है। रविवार को तो मजिस्ट्रेट को ही लूट लिया। बाइक पर आए बदमाश उनका फोन छीन कर फरार हो गए।पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज निकालने की कोशिश की लेकिन कैमरे ही बंद मिलें। एक सप्ताह में लूट की 10वीं वारदात है। कई जगहों पर गाड़ियां लूटने की घटनाएं भी हो चुकी हैं।

एमजी रोड़ पुलिस के मुताबिक घटना नगर निगम चौराहा पर हुई है। स्नेहलतागंज में रहने वाले जेएमएफसी यशकुमार स्कूटर से जा रहे थे। उन्होंने गूगल मैप पर एड्रेस ढूंढने के लिए फोन निकाला था। तभी बाइक पर आए दो बदमाश उनके हाथ से फोन छीन कर भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और नाकाबंदी भी करवाई।मजिस्ट्रेट के साथ मिलकर कैमरे देखे लेकिन बंद मिलें

 

चौराहा पर हुई थी मजिस्ट्रेट से मारपीट

 

तीन दिन पूर्व भी एक मजिस्ट्रेट अप्रिय घटना के शिकार हो चुके हैं। उनके साथ एक पुलिसकर्मी ही मारपीट और कार का कांच फोड़ चुका है। संयोगितागंज पुलिस ने पुलिसकर्मी के खिलाफ केस भी दर्ज किया है। मजिस्ट्रेट पंकज कुमार श्रीवास्तव स्वयं फरियादी बने हैं। कोर्ट का काम करने के बाद वे वृक्षारोपण कार्यक्रम के सिलसिले में पिपल्याहाना जा रहे थे। वर्दी पहना एक व्यक्ति आया और उनकी कार का कांच फोड़ दिया। उसने मजिस्ट्रेट के साथ अभद्रता की। पूरी घटना एक अन्य मजिस्ट्रेट मोहित रघुवंशी के सामने हुई थी।

 

लूटेरों से परेशान पुलिस-मोबाइल, पर्स-गाड़ियां लूट रहे आरोपित

लूट की घटनाओं से पुलिस भी परेशान हो गई है।शहर के अलग-अलग थानों में रोज लूट की घटनाएं हो रही हैं।कनाड़िया और लसूड़िया थाना क्षेत्र में तो स्कूटर और बाइक लूट कर ले गए है। पुलिस को शक है इन घटनाओं में कंजर गिरोह का हाथ है।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top