प्रेमी जोड़े ने ट्रेन से कटकर दे दी जान , वजह ये थी ..

 

सागर: बीना के मंडी बामौरा रेलवे स्टेशन के पास क्षत.विक्षत हालत में युवक-युवती का शव पड़े हुए मिले। यह दोनों विदिशा जिले के कुरवाई थाना क्षेत्र के निवासी हैं। प्रेमी संजू उर्फ संजय कुशवाहा 21 निवासी आगासौद गांव का रहने वाला है। इसके गांव से करीब 4 किलोमीटर दूर ककरुआ गांव में प्रेमिका जूली उर्फ साक्षी पिता भूरा खंगार 21 रहती थी। इनके बीच में प्रेम प्रसंग चल रहा था। घर वालों को दोनों की जानकारी भी थी। बदनामी से बचने के लिए लड़की के परिजन शादी करने के लिए लड़के की तलाश कर रहे थे। सिरोंज के भीकमपुर में लड़का मिल भी गया था। पिता रिश्ता पक्का करने के लिए घर से निकले थे। जुली उर्फ साक्षी खंगार मौका देखकर प्रेमी और उसके दोस्तों के साथ घर से ही भाग गई। परिजनों ने उसे तलाश किया। वह नहीं मिली तो फिर कुरवाई थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया था कि संजू कुशवाहा नाम के युवक से उसकी बातचीत चलती थी। संजू ने लड़की के लिए मोबाइल भी दिया था। लड़की के पिता शादी पक्की करने के लिए गए थे। रात में बड़ी बेटी और मंझली बेटी घर के पीछे फ्रेश होने के लिए गए थे। इसी दौरान 2 बाइक से 4 लड़के आए, जिसमें एक बाइक पर लड़की को बैठा कर ले गए। उसकी बहन ने रोकने की कोशिश की तो उसे धक्का देकर अलग कर दिया। बेटी ने सारी बात परिजनों को बताई उसके बाद थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। इस मामले की जांच कर रहे बीना जीआरपी के उपनिरीक्षक मेहरबान सिंह ने बताया की पनवेल एक्सप्रेस के ड्राइवर ने डिप्टी एसएस को इसके बारे में सूचना भेजी थी जिसके बाद घटनास्थल पर आए थे। घटना स्थल पर पहुंचकर दोनों के शवों को बीना सिविल अस्पताल लाया गया। जहां पंचनामा कार्रवाई कर दोनों शवों के पोस्टमार्टम कराए गए। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top