भिंड जिले के मौ थाना अंतर्गत छैंकुरी गांव में बुधवार-गुरुवार रात घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग दंपती की हत्या हो गई हैं। हत्या धारदार हथियार से की गई है। सुबह जब स्वजनों ने देखा तो दंपती अपनी चारपाई पर मृत पड़े थे। स्वजनों ने मौ थाने में सूचना दी। टीआइ उदयभानसिंह यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। बताया जाता है, कि मृतक दंपती का बड़ा बेटा घर से गायब है।
जानकारी के अनुसार छैंकुरी निवासी 65 वर्षीय हरज्ञान जाटव और उनकी पत्नी 55 वर्षीय रामश्री जाटव बुधवार रात घर के बाहर चारपाई पा सो रहे थे। गुरुवार सुबह स्वजनों ने देखा कि चारपाई पर दोनों के शव खून से लथपथ पड़े थे। मौके पर पहुंचे टीआइ उदयभानसिंह यादव ने बताया कि दंपती की हत्या कुल्हाड़ी से काटकर से की गई है। पुलिस ने दतिया से एफएसएल अधिकारी को बुलाया है। साथ ही एसपी मनीष खत्री भी मौके पर जाने के लिए रवाना हो गए हैं।
बेटे पर शक: बुजुर्ग दंपति की हत्या के बाद से उनका पुत्र गायब है। प्रथमद्ष्टया पुलिस का शक पुत्र पर ही है और उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।