SAGAR : कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के जबलपुर दौरे को लेकर हुई सागर में बैठक

 

 

सागर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के 12 जून को जबलपुर में होने वाली आम सभा की तैयारियों को लेकर आज जिला शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय,राजीव गांधी भवन में बैठक का आयोजन किया गया।

जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश के सहप्रभारी और राष्ट्रीय सचिव सी.पी.मित्तल उपस्थित रहे।बैठक की अध्यक्षता शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने की।

इस अवसर पर अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि सी.पी.मित्तल ने कहा कि प्रियंका गांधी जी का मध्य प्रदेश आगमन से सभी कांग्रेस जन और सभी आमजन में उत्साह का माहौल है,भाजपा के शासन में महिलाओं पर अनाचार, अत्याचार बढ़ा है। प्रियंका जी का प्रदेश आगमन इस निरंकुश,भष्ट्र और नफ़रत फैलाने वाली सरकार को उखाड़ फेंकने का शंखनाद है।

इस अवसर पर अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने अपनी बात में सागर से 100 वाहन ले जाने की बात कही।

पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी,प्रदेश महासचिव मुकुल पुरोहित,शारदा खटीक,अमित दुबे रामजी,रमाकांत यादव,सिंटू कटारे,जितेन्द्र रोहण,नीरज मुखारया आदि ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में वहां पहुंचने की बात कही।

बैठक का संचालन आशीष ज्योतिषी और आभार राकेश राय ने माना।

बैठक के अंत में जिला ग्रामीण कांग्रेस सेवादल के नवनियुक्त अध्यक्ष महेश जाटव और जिला किसान कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष आनंद तोमर का पुष्पमाला पहनाकर नयी जिम्मेदारी के लिये उन्हें शुभकामनाएं दी।

 

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top