होटल की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, छापामार कार्रवाई में पकड़े गए 10 युवक और 8 युवतियां

 

 

देवास : शहर के रसूलपुर बायपास चौराहा के पास प्रिंस पैलेस होटल पर देह व्यापार के बड़े अड्डे का खुलासा हुआ। इस होटल को लेकर काफी दिनों से शिकायतें पुलिस को मिल रही थी। होटल के बेसमेंट में बाकायदा कमरे बनाए गए थे और यहां मजबूर युवतियों व महिलाओं से अनैतिक कार्य करवाया जा रहा था।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार दोपहर छापामार कार्रवाई की। मौके से 10 युवक और 8 युवतियों को लाया गया, जिनमें से 10 युवकों के खिलाफ अनैतिक व्यापार रोकथाम अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। 3 युवतियां देह व्यापार में पीड़ित बताई गई हैं।

 

औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी अजय चानना ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे उन्हें मुखबिर से सूचना मिली। सूचना के अनुसार बायपास पर प्रिंस पैलेस होटल में अनैतिक व्यापार होने की जानकारी सामने आई।

जानकारी पुख्ता होने के बाद सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियाें को बताया। इसके बाद डीएसपी एजेके संजय शर्मा, एजेके थाना प्रभारी अंजू शर्मा, टीआई अजय चानना के साथ थाने की टीम ने प्रिंस पैलेस होटल पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान होटल से पुलिस को 10 युवक व 8 युवतियां को लाया गया।

 

थाने लाए गए लोगों में से कुछ के परिचित निकलने की बात भी सामने आई। यह भी बताया जा रहा है कि कुछ होटल पर नाश्ता करने के लिए आए थे। बाद में इनमें से 3 युवत‍ियां और अन्य युवकों के अनैतिक देह व्यापार में लिप्त होने की बात भी सामने आई। पुलिस के अनुसार इन 3 युवतियों को यहां बुलवाकर अनैतिक व्यापार करवाया जा रहा था।

 

टीआई अजय चानना ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ पीड़ित महिला की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। तीन महिलाएं इस व्यापार में धकेली गई थीं। पुलिस ने आरोपित शुभम बावनिया निवासी खटांबा, रितेश पांडे निवासी बावड़िया, संचालक सलमान खान निवासी रसूलपुर, मजहर खान निवासी भौंरासा, जमील निवासी भौंरासा, प्रशाल मराठा निवासी बावड़िया, जीवन गेहलोत निवासी उज्जैन, जगदीश मालवीय निवासी खजूरिया, सोहेल निवासी मेंढकी रोड देवास, सूरज जाट निवासी बाड़मेर राजस्थान हाल मुकाम टोंकखुर्द के खिलाफ केस दर्ज किया है। सभी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बायपास पर प्रिंस होटल लम्बे समय से चल रहा था। पिछले दिनों में भी इस होटल को लेकर सोशल मीडिया में चर्चाएं हुई थी। मामले को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों तक भी शिकायत पहुंची थी। इधर पुलिस ने छापा मारने के बाद होटल को बंद करवा दिया है। बताया जा रहा है कि होटल का संचालन सलमान नामक व्यक्ति कर रहा था। उसने यह किसी अन्य व्यक्ति से ठेके पर लिया था।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top