सागर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस नरयावली विधानसभा के तत्वाधान में अनोखा प्रदर्शन किया गया। जहां युवा कांग्रेसियों ने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी की अगुवाई में स्थानीय मकरोनिया चौराहे से भारत जोड़ो यात्रा निकालकर देश मे बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी एवं केंद्र की भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। भारत जोड़ो यात्रा में युवा कांग्रेसजन हाथों में तिरंगे झंडे और तख्तियों के साथ नफरत छोड़ो,भारत जोड़ो के नारे लगाते हुए चल रहे थे। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने नफरत छोड़ो, भारत छोड़ो का नारा बुलंद करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में बढ़ती बेरोजगारी और आसमान छू रही महंगाई की मार आमजनों के साथ- साथ अन्नदाता किसान,युवा नोजवान झेल रहा हैं। रसोंई गैस, डीज़ल – पेट्रोल,खाने की चीजों के दामों में लगातार मूल्य व्रद्धि की जा रही हैं और मजदूरों को दी जाने वाली मजदूरी में कोई व्रद्धि नही की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने आम जरूरत की चीजों पर जी. एस. टी लगाकर आमजनों को आर्थिक बोझ के तले दवाने का काम किया जा रहा हैं। भाजपा सरकार में युवा, नोजवान वेरोजगार रहकर रोजगार की तलाश में दर दर भटकने को मजबूर हैं। कार्यक्रम में शहर कांग्रेस के अध्यक्ष राज कुमार पचौरी,वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेंद्र सुहाने,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र कुर्मी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजा बुन्देला,पूर्व जिला अध्यक्ष अशरफ खान,युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव आशीष चौबे, राहुल खरे, समीर मकरानी,संजय रोहिदास,अजीत लोधी आदि ने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। कार्यक्रम का संचालन युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अशरफ खान ने किया अंत में आभार नरयावली युवक कांग्रेस के अध्यक्ष राजा बुंदेला ने माना।
ख़ास ख़बरें
- 28 / 08 : सागर पुलिस द्वारा अवैध शराब सहित बोलेरो वाहन जब्त एक लाख चालीस हजार की शराब बरामद
- 28 / 08 : सागर तालाब में मिला शव ,हत्या की आशंका, पुलिस जाँच में जुटी
- 28 / 08 : सीएम मोहन यादव और जीतू पटवारी के बीच जुबानी जंग तेज, शराब पर बयान ने गरमाई सियासत
- 28 / 08 : सागर शहर में बदमाशो की गैंग सक्रिय, फिर हुई कोतवाली क्षेत्र में सोने के जेवरों की जालसाजी
- 27 / 08 : जिला सहकारी बैंक की 03 समितियों द्वारा ऋण वसूली में लापरवाही बरतने के कारण कर्मचारियों पर निलंबन की कार्यवाही
भाजपा सरकार में आसमान छू रही महंगाई, बढ़ रही बेरोजगारी- सुरेन्द्र चौधरी
KhabarKaAsar.com
Some Other News