ग्वालियर : कंपू इलाके में रहने वाले एक युवक पर उसकी पत्नी ने रात 2 बजे खौलता हुआ तेल उड़ेल दिया। युवक की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसकी पत्नी पड़ोसी से फोन पर बात करती थी और उसने पड़ोसी से बात करने से मना किया। इसके बाद उसका मोबाइल भी छीन लिया। गुस्से में महिला ने रात 2 बजे तेल को गरम किया और सोते समय पति पर उड़ेल दिया। युवक के पैर, जांघ और आसपास का हिस्सा झुलस गया। पहले उसने इलाज करवाया, इसके बाद कंपू थाने आकर शिकायत की। कंपू थाना पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है। पति को जलाने के बाद महिला फरार हो गई। पुलिस महिला को तलाश रही है। कंपू थाना प्रभारी दीपक यादव ने बताया कि महादजी नगर में रहने वाला सुनील धाकड़ पुत्र विशंभर धाकड़ प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी पत्नी भावना से कुछ समय से उसका झगड़ा चल रहा है। सुनील के पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने शिकायत की थी कि उसके पति से भावना फोन पर बात करती है। सुनील ने जब देखा तो भावना फोन पर किसी से बात कर रही थी। इस पर उसने आपत्ति जताई। 6 जून को वह फोन पर बात कर रही थी, इस पर सुनील ने मोबाइल ही छीन लिया, इसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हुआ। रात करीब 2 बजे भावना जागी, उसने तेल गर्म किया और सुनील पर उड़ेल दिया। सुनील झुलस गया और महिला यहां से भाग गई, फिर उसे अस्पताल ले जाया गया। पहले सुनील का साला इलाज करवाने के लिए आया था, दो दिन बाद वह भी भाग गया। जब सुनील की स्थिति में सुधार हुआ तो उसने थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
ख़ास ख़बरें
- 21 / 07 : सागर में शेयर मार्केट एडवाइजरी सेंटरो के नाम पर धोखाधड़ी, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत
- 21 / 07 : खाद्य सुरक्षा प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्यवाही
- 21 / 07 : विधायक शैलेंद्र जैन ने विश्वकर्मा समाज को दिए 200 कुर्सियाँ और बर्तन, पर्यावरण संरक्षण व रोजगार का संदेश भी दिया
- 21 / 07 : कलेक्टर के निर्देश पर लगातार की जा रही है सड़कों से गौवंश हटाने की कार्यवाही, घायल गौवंशों का किया जा रहा उपचार
- 21 / 07 : मोतीनगर थाना क्षेत्र में ऑटो चालक की चाकू मारकर हत्या, दो संदिग्ध हिरासत में
पत्नी को पड़ोसी से फोन पर बात करने को किया माना ,तो पत्नी ने पति पर उड़ेला तेल
KhabarKaAsar.com
Some Other News