बारिश के चलते रिहायशी इलाके में घुसा मगरमच्छ

शिवपुरी: जिले में बारिश के साथ ही नदी-नालों से होकर मगरमच्छों के रिहायशी बस्ती तक पहुंचने की समस्या भी शुरू हो गई है। गुरुवार की सुबह फिजिकल क्षेत्र में रिहायशी इलाके में छह फीट लंबा मगरमच्छ पहुंच गया।

खुले मुंह में निशाना बनाते हुए गेंद फेंकने लगे लोग

मिली जानकारी के अनुसार नाले में मगरमच्छ को देख आसपास के लोग जमा हो गए। कुछ लोग गेंद लेकर आए और उसके खुले मुंह में निशाना बनाते हुए फेंकने लगे।

रस्सियों व लाठी के सहारे बांधकर ले गए

इस दौरान नेशनल पार्क की रेस्क्यु टीम पहुंची और रस्सियों व लाठी के सहारे बांधकर ले गए और सांख्य सागर झील में छोड़ दिया। जाधव सागर और भुजरिया ताल शहर के मध्य में ही स्थित हैं।

इनसे होते हुए मगरमच्छ नालों में पहुंच जाते हैं और फिर यहां से कालोनियों में भी चले जाते हैं। कई बार स्थानीय लोग भय न खाते हुए उसे खुद पकड़ लेते हैं। इस माह में ही यह तीसरी घटना है।

Scroll to Top