सागर। मध्यप्रदेश में फिल्म आदि पुरुष पर मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रतिबंध नहीं लगाया नहीं के विरोध में एवं महाकाल लोक में देवी प्रतिमाओं में हुए भ्रष्टाचार तथा केदारनाथ में सोने की जगह पीतल लगाए जाने के विरोध में कांग्रेस ने करीब 1 घंटे तक जमकर विरोध प्रदर्शन किया। नगरपालिका चौराहे से लेकर मुख्य मार्ग पर विरोध में जुलूस निकाला एवं नगरपालिका चौराहे पर मध्य प्रदेश सरकार के मुखिया शिवराज सिंह का पुतला दहन किया।
समय का फेर, मध्यप्रदेश के देवरी में मुख्यमंत्री का पुतला भी जला आराम से और कुचला भी गया पुतला, पुलिस 1 घण्टे के आन्दोल में कहीं नही दिखी pic.twitter.com/XqDAYT0Czj
— Khabar ka Asar.com (@kka_news) June 21, 2023
इस दौरान कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह मुर्दाबाद के नारे लगाए एवं सेंसर बोर्ड के खिलाफ भी मुर्दाबाद के नारे लगाए। वही पुतला दहन के दौरान पुलिस प्रशासन मौके से नदारद रहे।..वही पुतला दहन होने के बाद पुलिस करीब बीस मिनट बाद मौके पर पहुची। जब पुतला पूरी तरह जल चुका था।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव पांडे ने कहा कि हिंदू भावनाओं को भड़काने वाले भगवान राम सीता और हनुमान जी केसनातन परंपराओं के विपरीत चित्रण किए जाने फिल्म आदिपुरुष का मध्य प्रदेश में प्रतिबंध ना लगाए जाने और महाकाल लोक में प्रतिमाओं में भ्रष्टाचार के विरोध में कांग्रेस ने मध्य प्रदेश सरकार के मुखिया शिवराज सिंह एवं सेंसर बोर्ड का पुतला दहन किया है।