गंगा नदी में डूबकर 2 युवकों की हुई मौत,गंगा स्नान करने आए थे युवक

वाराणसी : रविवार को गंगा नदी में डूबकर दो युवकों की मौत हो गई। रानी घाट पर चंदौली से गंगा स्नान करने आए थे। नहाते-नहाते वे दोनों 5 फीट के बाद एकाएक 30 फीट के गड्डे में चले गए। दोनों तैरने लगे। जहां पैर फिसलने से डूब गए। दोनों युवकों को डूबता देख घाट पर मौजूद श्रद्वालुओं ने शोर मचाया।

आनन-फानन में NDRF इंस्पेक्टर विनीत सिंह दशाश्वमेध घाट पहुंचे। सूचना पाकर पहुंची टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाकर शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतकों की पहचान सुभाष यादव (27) और शुभम यादव (22) के रूप में की है।

NDRF के गोताखोरों ने 20 मिनट में निकाले शव

मुगलसराय, चंदौली से आए सुभाष यादव और शुभम यादव आज सुबह रानी घाट पर स्नान कर रहे थे। नहाते-नहाते वे दोनों गहरे पानी में जाने लगे। घाट पर काफी गाद जमी थी। वहीं, शनिवार को बारिश की वजह से किनारों पर काफी फिसलन थी। जहां वे स्नान कर रहे थे वहां पर घाट की सीढ़ियां भी नहीं थी। इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने बताया कि जहां वे दोनों स्नान कर रहे थे।

वे तैरने के चक्कर में आगे बढ़ने लगे। उनका पैर फिसला और नीचे डूबते चले गए। यह देख घाट पर स्नानार्थियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में NDRF और पुलिस को सूचित किया गया। दशाश्वमेध घाट की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गोताखोरों द्वारा दोनों डूबे युवकों की तलाश की गई। लगभग 15-20 मिनट तक तलाशी के बाद दोनों युवकों को बाहर निकाला गया। लेकिन, तब तक उनकी सांसे थम चुकीं थीं।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top