रहली में 11 करोड़ 27 लाख रू. के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन

 

सागर। लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने नगर परिषद रहली में विभिन्न कार्यो का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। इनमें 7 करोड़ रू. के कार्या का भूमिपूजन और सवा 4 करोड रू. के लोकार्पण शामिल है। कार्यो में नगरीय क्षेत्र में अटल सेतु से वर्मा मार्ग लम्बाई 1.0 कि.मी., प्रशासकीय स्वीकृति राशि रू. 269.00 लाख, सूर्य मंदिर – मरकज मस्जिद तकिया मस्जिद बायपास रहली मार्ग – लम्बाई 700 मी., प्रशासकीय स्वीकृति राशि रू. 190.40 लाख, करोंदी से पीराहार मार्ग का निर्माण कार्य लम्बाई 1 कि.मी.प्रशासकीय स्वीकृति राशि रू. 96.98 लाख, करोंदी पहुँच मार्ग का निर्माण कार्य लम्बाई 1 कि.मी., प्रशासकीय स्वीकृति राशि रू. 95.62 लाख, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट का निर्माण कार्य प्रशासकीय स्वीकृति राशि रू.50.00 लाख का भूमिपूजन एवं शासकीय महाविद्यालय रहली में प्रयोगशाला भवन का निर्माण कार्य प्रशासकीय स्वीकृति राशि रू. 340.00 लाख, एसडीएम कार्यालय भवन प्रशासकीय स्वीकृति राशि रू. 85.73 लाख के निर्माण कार्यो का लोकार्पण शामिल है। कार्यक्रम का संचालन श्री विक्की जैन ने किया।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top