सागर जिले के 1765 ग्रामों की बांध आधारित समूह जल प्रदाय योजनाओं का कार्य प्रगति पर
150 में से 90 पानी की टंकियों का कार्य हुआ पूरा, टेस्टिंग जारी
सागर। जिलेवासियों को पीने के पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने की ओर राज्य सरकार जल जीवन मिशन के माध्यम से कार्य जारी हैं सागर जिले के 1765 ग्रामों में मध्य प्रदेश जल निगम की पगरा बांध, माड़िया बांध, साजली बांध, बंडा बांध, चकरपुर बांध एवं सोनपुर बांध आधारित समूह जल प्रदाय योजनाओं का कार्य प्रगति पर है। वर्तमान में जिले के 90 ग्रामों में समूह जल प्रदाय योजनाओं की टेस्टिंग का कार्य चल रहा है। जिले में प्रगतिरत् 150 टंकियों में से 90 टंकियों का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। 03 प्रगतिरत योजनाओं के शेष कार्य जुलाई 2023 तक पूर्ण किया जाना लक्षित है। 06 नवीन स्वीकृत योजनाओं के कार्य मार्च 2025 में पूर्ण किये जा सकेंगे।
जिले के दूरस्थ ग्राम मुहली में नियमित जल प्रदाय किया जा रहा है। ग्राम मुहली में प्रतिवर्ष ग्रीष्म ऋतु में होने वाली पेयजल समस्या का भी हल हुआ है। जिले के बड़े कस्बे दलपतपुर में भी नियमित जल प्रदाय किया जा रहा है। सागर ज़िले के सोरई ग्राम में स्थित उद्योगः मध्य भारत एग्रो प्रोडक्ट लिमिटेड को भी 1.5 डस्क् के मान से नियमित जल प्रदाय किया जा रहा है। जल के अभाव से उद्योग बंद होने की स्थिति में थी। परंतु जल निगम की योजना के लाभ से अब उद्योग सक्रिय रूप से कार्यात्मक है।
क्षेत्र में प्रतिवर्ष ग्रीष्म ऋतु में होने वाली पेयजल समस्या से इस वर्ष काफी कमी आयी है। मार्च 2025 में शेष प्रगतिरत योजनाओं के कार्य पूर्ण होने से सागर जिले के ग्रामीण परिवारों को समूह जल प्रदाय योजनाओं से पेयजल प्रदाय किया जा सकेगा।