व्यापारी के घर हुई एक करोड़ की डकैती का पुलिस ने इस तरह किया खुलासा

छतरपुर। व्यापारी के घर एक करोड़ रुपए की हुई डकैती का पुलिस ने खुलासा किया हैं। पुलिस ने इस मामले में पॉलिटेक्निकल कॉलेज के चार छात्रों को माल समेत गिरफ्तार किया है। एक आरोपी फरार बताया गया हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने यूट्यूब पर वीडियो देखकर वारदात को अंजाम दिया था।
दरअसल, छतरपुर के नोगांव में ईशानगर चौराहे के पास स्थित बीकानेर मिष्ठान भंडार के मालिक ओमप्रकाश राजपुरोहित के घर बीती रात करीब 10 बजे रात आरोपियों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने सोने-चांदी के जेवर, 36 लाख कैश समेत एक करोड़ का सामान लेकर भाग गए थे। पीड़ित व्यापारी ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस एक्टिव हुई।

पुलिस ने सूचना मिलते ही तत्परता दिखाते हुए शहर में नाकाबंदी की और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की तो पता चला सभी आरोपी पॉलिटेक्निक के छात्र हैं। आरोपियों ने बताया कि यूट्यूब पर वीडियो देखकर खुद इन तरीकों को इस्तेमाल किया। पुलिस की इस सफलता पर डीजीपी ने पुलिस की तारीफ की है। वहीं, सागर आईजी ने पुलिस टीम को 30 हजार इनाम देने की घोषणा की है।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top