सानौधा एवं गोपालगंज क्षेत्र में लूट करने वाले मुख्य आरोपी को सानौधा पुलिस ने किया गिरफ्तार
सागर। मामला दिनांक 19/05/2023 का जब पीड़ित प्रतीक्षा अहिरवार पिता सुनील कुमार अहिरवार उम्र 22 वर्ष निवासी मढ़िया विठ्ठल नगर थाना केंट ने थाने में रिपोर्ट कि और बताया जब वह सानोधा से समूह के कलेक्शन के 30000 रुपये एवं अन्य दस्तावेज लेकर वापिस मकरोनिया जा रही थी। तब मोटरसाइकिल से 3 अज्ञात आरोपियो द्वारा जटाशंकर की घाटी के पास पीछे से आकर रास्ता रोककर बैग छीनने लगे जो मैंने नही दिया तो आरोपियो ने पत्थर से मारपीट कर चोट पहुचाई एवं बैग लूट कर भाग गये। रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियो के विरूद्ध अपराध क्र. 156/23 धारा 394 ता.हि. कायम किया गया।
पुलिस ने बताया की घटना की जानकारी मिलने पर तत्काल वरिष्ट अधिकारियो को सूचना दी गई। वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में तत्काल नाकाबंदी कर आरोपियो की तलाश की गई। आसपास के सीसीटीवी चैक किये गये। संदिग्धों से पूंछतांछ की गई। सायबर सेल से मदद ली गई। घटना के मुख्य आरोपी हिमांशू रजक पिता रमेश रजक उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम कल्याणपुर थाना बेगमगंज जिला रायसेन हाल निवासी तिली थाना गोपालगंज को बेगमगंज से पकडकर पूंछतांछ की गई एवं आरोपी हिमांशु रजक से घटना में लूटे गये 4600 रूपये व एक बैग जप्त किया गया। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को गोपालगंज पुलिस द्वारा जप्त किया गया है। आरोपी ने पूंछतांछ में अपने साथियो अनुराग चौरसिया एवं दिलीप बंसल के साथ लूट करना स्वीकार किया है एवं पूर्व में गोपालगंज थाना क्षेत्र में भी लूट करना स्वीकार किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।
आरोपी को पकड़ने में उ.नि. संजय ऋषीश्वर, उ.नि. अजय शाक्य, उ.नि. बी. आर. पटैल, प्र. आर. राजेश पाण्डे, आर. योगेश कुमार, आर अरूण, आर प्रदीप नामदेव, सायबर सेल से आर. अमर तिवारी, अरूणेंद्र, अमित शुक्ला की भूमिका सराहनीय रही।