MP: भ्रष्टाचार पर सरकार की बड़ी कार्यवाही, OSD सेवा से पृथक

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के निर्देश पर उच्च शिक्षा विभाग में पदस्थ क्लास वन अधिकारी एवं ओएसडी संजय जैन को शासकीय सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।

अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरण में आवेदनकर्ता से संजय जैन द्वारा पैसे मांगने का ऑडियो हुआ था वायरल।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संजय जैन के वायरल ऑडियो पर दो माह पूर्व तत्काल निलंबित कर विभागीय जांच के दिए थे आदेश।

संजय जैन के निलंबन के बाद दो माह में विभागीय जांच की प्रक्रिया पूरी की गई। विभागीय जांच के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर संजय जैन को शासकीय सेवा से बर्खास्त करने का निर्णय लिया गया है। भ्रष्टाचार , रिश्वत जैसे मामले में जीरो टॉलरेंस के सिद्धांत पर त्वरित निर्णय लिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर विगत दो माह में 15 मार्च के बाद अब तक भ्रष्टाचार के 75 प्रकरण में 119 शासकीय सेवकों के विरूद्ध अभियोजन की मंजूरी भी दी गई है।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top