Tuesday, January 13, 2026

नाव पर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, रात भर लूटते रहे अस्मत, यूपी एमपी बार्डर का मामला

Published on

यूपी। प्रेमी संग चित्रकूट जिले की मंदाकिनी नदी में नाव पर सवार मध्य प्रदेश की एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया हैं। इस दरिंदगी को अंजाम देने वाले 5 आरोपी नाव चलाने वाले युवक ही हैं। मामला जिले की सीमा से लगे नयागांव चित्रकूट मध्यप्रदेश थाना अंतर्गत भरतघाट की मंदाकिनी नदी में नाव पर हुई। बांदा जिले के सोहाना गांव निवासी मनोज यादव उम्र 21 के साथ शुक्रवार की देर शाम को मप्र के बरौंधा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी घूमने गयी थी।
देर रात तक दोनों नाव पर घूमते रहे और आपत्तिजनक हरकते करते रहे। इसी बीच नाविक केवटरा निवासी संतोष कुशवाहा ने अपने अन्य साथियों से संपर्क किया और दो नाव और इनके पास आ गईं।

चित्रकूट मप्र थाना सर्किल के सीओ आशीष जैन ने बताया कि नाव पर प्रेमी मनोज किशोरी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में था।

सभी पांचों आरोपियों ने नाबालिग से दुष्कर्म किया। रात लगभग 3 बजे तक किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया इसके बाद आरोपी नाविकों ने किशोरी व उसके प्रेमी को घाट किनारे उतारा और धमकी देते हुए छोड़ दिया, घटना के बाद दोनों पुलिस के पास पहुँचे जहा नाबालिग की रिपोर्ट पर

पुलिस हरकत में आई और चंद घंटों अंदर आरोपी संतोष कुशवाहा  , विनोद निषाद, चौगलिया सीतापुर निवासी पंकज जोशी, कटरा गूदर निवासी रामगोपाल निषाद, मोहित निषाद को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को किशोरी के परिजन मौके पर पहुंचे। घटना के बाद सूर्यास्त होते ही पुलिस टीम हर तीर्थयात्री की जांच कर रही है। हर दिन इन स्थानों पर हजारों तीर्थयात्री मंदाकिनी में स्नान और पूजन के लिए आते हैं। शनिवार की सुबह नाव में सामूहिक दुष्कर्म की घटना से तीर्थयात्रियों में भय रहा। कानपुर की गीता द्विवेदी ने बताया कि वह बेटी और पति के साथ दर्शन करने आती हैं।

धर्मनगरी के प्रमुख स्थल मंदाकिनी नदी स्थित रामघाट के भरतघाट पर सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने झकझोर दिया है। यूपी-एमपी बार्डर पर स्थित घाटों पर 100 से ज्यादा नावें रहती हैं, जो तीर्थयात्रियों को नदी की सैर कराती हैं। इस घटना से तीर्थयात्री भी भयभीत हैं।

Latest articles

सागर में दोस्त की मां को बनाया हवस का शिकार, पुलिस में शिकायत दर्ज

सागर में दोस्त की मां को बनाया हवस का शिकार, पुलिस में शिकायत दर्ज सागर।...

कांग्रेस ने गांधी के स्वदेशी अपनाओ विचार को कभी सम्मान नहीं दिया- खंडेलवाल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष

कांग्रेस ने गांधी के स्वदेशी अपनाओ विचार को कभी सम्मान नहीं दिया- खंडेलवाल भाजपा...

जरूवाखेड़ा: एकलव्य स्कूल में युवा दिवस पर खेल महोत्सव का आयोजन, बच्चों ने लगाई विज्ञान प्रदर्शनी

जरूवाखेड़ा: एकलव्य स्कूल में युवा दिवस पर खेल महोत्सव का आयोजन, बच्चों ने लगाई...

More like this

सागर में दोस्त की मां को बनाया हवस का शिकार, पुलिस में शिकायत दर्ज

सागर में दोस्त की मां को बनाया हवस का शिकार, पुलिस में शिकायत दर्ज सागर।...

कांग्रेस ने गांधी के स्वदेशी अपनाओ विचार को कभी सम्मान नहीं दिया- खंडेलवाल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष

कांग्रेस ने गांधी के स्वदेशी अपनाओ विचार को कभी सम्मान नहीं दिया- खंडेलवाल भाजपा...

जरूवाखेड़ा: एकलव्य स्कूल में युवा दिवस पर खेल महोत्सव का आयोजन, बच्चों ने लगाई विज्ञान प्रदर्शनी

जरूवाखेड़ा: एकलव्य स्कूल में युवा दिवस पर खेल महोत्सव का आयोजन, बच्चों ने लगाई...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।
error: Content is protected !!