Tuesday, January 13, 2026

यज्ञ महोत्सव में शामिल हुए मंत्री सिंह, विकास कार्यों को मौके पर ही मंजूर कर दिए

Published on

यज्ञ महोत्सव में शामिल हुए मंत्री भूपेंद्र सिंह, कई विकास कार्यों की स्वीकृति दी

खुरई। बिसराहा, (रजवांस)। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने राम-जानकी मंदिर प्रांगण में चल रहे श्री 21 कुंडात्मक महायज्ञ महोत्सव में उपस्थित होकर पुण्य अर्जित किया। मंत्री श्री सिंह ने यज्ञस्थल पर उपस्थित ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए बिसराहा में चार विकास कार्यों की स्वीकृति दी है।

यज्ञ शाला की आरती करते हुए मंत्री भूपेंद्र सिंह

उन्होंने यज्ञशाला में पहुंच कर यज्ञ भगवान की आरती की। विराजमान महंत शिवपूजन दास जी महाराज, यज्ञाचार्य पं हरिशरण चतुर्वेदी व श्री रामकथा वाचक पं शास्त्री श्री उमाशंकर बिल्थरे जी के दर्शन कर आशीर्वाद ग्रहण किया।
मंत्री श्री सिंह ने उपस्थित ग्रामवासियों की मांग पर राम-जानकी मंदिर की बाउंड्री वॉल निर्माण, एक मंगल भवन निर्माण, एक ट्यूब वेल, पूरे ग्राम में सीसी रोड निर्माण व एक टैंकर की स्वीकृति दे कर मौके पर उपस्थित जनपद अध्यक्ष को शीघ्र कार्य आरंभ के निर्देश दिए। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि आगामी पंचवर्षीय के पूर्व बिसराहा को नगर परिषद बरोदिया कलां में जोड़ा जाएगा ताकि यहां का विकास द्रुत गति से हो सके।
यज्ञ महोत्सव में मुख्य यजमान आरती देवी रामाधार सिंह, उदयभान सिंह, रामकथा यजमान श्रीमती भारती दुर्गेश सिंह ने मंत्री श्री सिंह का स्वागत किया। मंत्री श्री सिंह ने आयोजन स्थल पर उपस्थित सभी संतों और यज्ञकर्ताओं से व्यक्तिशः भेंट कर सबका आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर अर्धनारेश्वर जी महाराज, श्रीमती अंजना देवी, राजा भैया राजपूत, रामकिशोर सिंह राजपूत, विष्णु सिंह राजपूत, सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Latest articles

सागर में दोस्त की मां को बनाया हवस का शिकार, पुलिस में शिकायत दर्ज

सागर में दोस्त की मां को बनाया हवस का शिकार, पुलिस में शिकायत दर्ज सागर।...

कांग्रेस ने गांधी के स्वदेशी अपनाओ विचार को कभी सम्मान नहीं दिया- खंडेलवाल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष

कांग्रेस ने गांधी के स्वदेशी अपनाओ विचार को कभी सम्मान नहीं दिया- खंडेलवाल भाजपा...

जरूवाखेड़ा: एकलव्य स्कूल में युवा दिवस पर खेल महोत्सव का आयोजन, बच्चों ने लगाई विज्ञान प्रदर्शनी

जरूवाखेड़ा: एकलव्य स्कूल में युवा दिवस पर खेल महोत्सव का आयोजन, बच्चों ने लगाई...

More like this

khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।
error: Content is protected !!