चुनावी दंगल: कांग्रेस की नारी सम्मान योजना की घोषणा, बैनर से दिग्गी गायब

सरकार में आने के बाद का वादा, चुनाव आते ही काँग्रेस नारी सम्मान योजना लाई, दिग्विजयसिंह की फ़ोटो बैनर से गायब

सागर। शिवराज सिंह सरकार की महत्वाकांक्षी ‘लाडली बहना योजना’ के बदले कांग्रेस अब मध्यप्रदेश में नारी सम्मान योजना लाई है हालांकि यह चुनावी शगूफा अधिक मालूम होता हैं।

बता दें इस योजना का मंगलवार दोपहर सागर के एक निजी होटल में काँग्रेस सरकार में मंत्री रहे लखन घनघोरिया ने शुभारंभ किया इस योजना के तहत कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह कांग्रेस द्वारा दिए जाएंगे साथ ही लखन घनघोरिया ने कहा कि कांग्रेस सरकार मध्यप्रदेश में बनने पर 500 रुपये का घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएंगे
पर देखा जाए तो सागर जिला कांग्रेस अपने सभी बड़े नेताओं को मौजूद बैनर में सभी को जगह दे डाली पर वही अपने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की तस्वीर लगाना भूल गए

जब मीडिया ने इस वाबत सवाल किया तो मंत्री पीछे मुड़कर बैनर को देखने लगे और गोलमोल जवाब देते नजर आए इससे एक बात तो साबित होती है कि ऊपर से कांगेस के नेता एक होने का दावा कर रहे हैं पर इनके बीच गुटबाजी और अंतर कलह आज भी जारी है, इसके पहले भी कई ऐसे मौके आ चुके है जिसमे सागर जिला कांग्रेस के नेता दो फड़ो में नजर आये है प्रेस कॉन्फ्रेंस के मौके पर सागर शहर अध्यक्ष राज कुमार पचौरी सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।