Tuesday, January 13, 2026

मातृश्री अहिल्या बाई सम्मान से सम्मानित हुई डॉ. प्रतिभा तिवारी

Published on

मातृश्री अहिल्या बाई सम्मान से सम्मानित हुई डॉ. प्रतिभा तिवारी

सागर। महिला सशक्तिकरण अभियान को गति प्रदान करती डॉ. प्रतिभा तिवारी की कार्य शैली एवं गतिशीलता से प्रभावित होकर “याशिका इन्डिया” इन्दौर के द्वारा संध्या ला ओमनी गार्डन पैलेस में एम.पी. इन्डिया फेमस स्टार अवार्ड के आयोजन में “मातृ श्री अहिल्या बाई” सम्मान से सम्मानित किया गया ये सागर के लिए गर्व का विषय हैं। इस अवसर पर इन्दौर, उज्जैन, सागर से अनुमानित 50 प्रतिभागी रहे। जिसमें पारम्परिक वशभूषा शिक्षा सांस्कृतिक प्रस्तुति सामाजिक क्रियाशीलता तथा फैशन फील्ड के कार्यकर्ता ने भाग लिया। उपरोक्त क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले प्रदेश की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। याशिका इवेंट के प्रधान सम्पादक अल्पेश शर्मा ने बताया यह शो विगत सात वर्षो से कलाकारों का उत्साह वर्धन करता आ रहा है। जिसमें हम एक विशेष विषय रख कर शो करते है इस वर्ष महाकाललोक थीम पर काशी के “बुटिक” का प्रदर्शन माडल द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस वर्ष शो में पचास कलाकार सम्मानित हुए, सर्वप्रथम समाज में महिलाओं के लिए निरन्तर क्रियाशील डॉ. प्रतिभा तिवारी जी को याशिका ब्रांड एम्बसेडर पूर्व भारत सुंदरी “भीनी श्रीवास्तव, पूर्व राज्य मंत्री योगेन्द्र महंत आई. पी. एस. वरुण कपूर” ने “मातृ श्री अहिल्या बाई” सम्मान से अलंकृत किया, साथ ही कुमारी दीपा रजक सागर को ग्लैकसी ग्लैमर अवार्ड, तथा वेस्ट डिजाइनर का अवार्ड कु. वशिका साहू ईशा यादव तथा साक्षी केसरवानी ने प्राप्त कर सागर के स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया। कुमारी स्वास्ति तिवारी ने महाकाल के स्वरूप का प्रदर्शन किया। हम सभी उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

इस अवसर पर गणमान्य अतिथि प्रवीण खारीवाल, माधुरी रघुवंशी, हेमंत शर्मा, श्रीमती शौलबाला बैरागी उपस्थित रहे ।

Latest articles

सागर में दोस्त की मां को बनाया हवस का शिकार, पुलिस में शिकायत दर्ज

सागर में दोस्त की मां को बनाया हवस का शिकार, पुलिस में शिकायत दर्ज सागर।...

कांग्रेस ने गांधी के स्वदेशी अपनाओ विचार को कभी सम्मान नहीं दिया- खंडेलवाल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष

कांग्रेस ने गांधी के स्वदेशी अपनाओ विचार को कभी सम्मान नहीं दिया- खंडेलवाल भाजपा...

जरूवाखेड़ा: एकलव्य स्कूल में युवा दिवस पर खेल महोत्सव का आयोजन, बच्चों ने लगाई विज्ञान प्रदर्शनी

जरूवाखेड़ा: एकलव्य स्कूल में युवा दिवस पर खेल महोत्सव का आयोजन, बच्चों ने लगाई...

More like this

khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।
error: Content is protected !!