संत रविदास मंदिर का निर्माण कार्य जल्द शुरू, ₹100 करोड़ की लागत से बनेगा भव्य मंदिर

संत रविदास मंदिर का निर्माण जल्द होगा शुरू, 100 करोड़ की लागत से बनेगा भव्य मंदिर, अधिकारियों ने स्थल निरीक्षण किया

सागर। संत रविदास मंदिर का निर्माण 100 करोड़ रुपये की लागत से कराया जा रहा है। बड़तूमा में तैयार होने वाले मंदिर के संबंध में मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम के मुख्य अभियंता डीएस यादव ने अपनी टीम के साथ शुक्रवार को मंदिर निर्माण स्थल पर पहुंचकर जमीन का निरीक्षण किया। जिसके बाद मुख्य अभियंता और उनकी टीम ने कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में मंदिर निर्माण के संबंध में प्रजेंटेशन प्रस्तुत किया।

पिछले दिनों मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविदास जयंती के अवसर पर सागर में आयोजित कार्यक्रम में संत रविदास महाराज के 100 करोड़ रुपए की लागत से मंदिर निर्माण की घोषणा की थी। जिसको लेकर कलेक्टर दीपक आर्य ने जमीन का आवंटन किया है। मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम के अधिकारियों ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।
मुख्य अभियंता यादव ने बताया कि इस प्रजेंटेशन में जो भी जानकारी दी गई है। इसके अतिरिक्त यदि कुछ अलग से जानकारी मिलती है तो उसको भी जोड़ा जाएगा। शीघ्र ही मंदिर निर्माण स्थल पर बाउंड्रीवाल का कार्य शुरू किया जाएगा। इस दौरान विधायक प्रदीप लारिया, जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर प्रतिनिधि सुशील तिवारी, संत रविदास महाराज के अनुयायियों ने अपने सुझाव दिए, जिसे सूचीबद्ध कर पर्यटन विकास निगम के अधिकारियों को सौंपा गया।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top