Sunday, January 11, 2026

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना: करीब डेढ़ करोड़ के टीव्ही फर्जीबाड़े में दो आरोपी पहुँचे जेल

Published on

करीब डेढ़ करोड़ के टीव्ही फर्जीबाड़े में दो आरोपी पहुँचे जेल
आरोपियों को दिल्ली से पकड़ा सागर पुलिस ने

सागर। करीब दो माह पहले गढ़ाकोटा में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन में हुई धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। इस धोखाधड़ी में आरोपियों ने टीव्ही का स्टीकर बदल कर नकली टीव्ही सप्लाई की थी। मामले में अब तक गोपालगंज थाना में 49 एलईडी जमा हो चुकी है। सम्मेलन में जिन-जिन हितग्राहियों को यह एलईडी मिली थी। वहीं नकली एलईडी टीव्ही सप्लाई करने वाले आरोपित मुकेश साहू और दिल्ली निवासी राजू गुप्ता को गिरफ्तार करने के बाद बुधवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार दोनों आरोपियों को पुलिस ने दिल्ली जाकर राजू गुप्ता के निवास से गिरफ्तार किया था। ईस फर्जीबाड़े में डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक की जालसाजी सामने आई हैं।

गौरतलब हो कि 11 मार्च 2023 को प्रदेश के लोक निर्माण विभाग के मंत्री पंडित गोपाल भार्गव के गृह क्षेत्र गढ़कोटा में आयोजित मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया था। जिसमें 1862 वर वधु को दिए जाने वाले उपहार में सेंसुई कंपनी की एलईडी भी दी गई थी । ई टेंडर के माध्यम से भाजपा नेता मुकेश साहू ने 7 हजार 777 रुपए प्रति एलईडी के हिसाब से 1862 एलईडी की सप्लाई की थी। जिसका 1 करोड़ 38 लाख 11 हजार 951 रुपए का भुगतान भी कर दिया गया। सेंसुई कंपनी की एलईडी कंपनी के नाम पर लोकल ब्राण्ड की एलईडी सप्लाई की गई। विवाह के कुछ दिन बाद जब एलईडी खराब होने लगी तो हितग्राहियों ने सेंसुई के सर्विष सेंटर पर टीव्ही लेजाकर दिखाई लेकिन सर्विष सेंटर ने टीव्ही सुधारने से मना करते हुए बोल दिया कि यह सेंसुई कंपनी की टीव्ही नही हैं नकली हैं, मामले का खुलासा होते ही हड़कंप मच गया और जांच पड़ताल होने लगी, बहरहाल नगरपालिका के अधिकारियों पर भी जांच की आँच आ सकती हैं।

Latest articles

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ में छतरपुर जिला इकाई अध्यक्ष नियुक्त हुए अभिषेक सेंगर, परिचितों ने दी बधाई

छतरपुर। श्रमजीवी पत्रकार संघ में जिला इकाई अध्यक्ष बनाए जाने पर अभिषेक सिंह सेंगर...

जीवन और समाज के लिए उपयोगी विषयों पर शोध की आवश्यकता – रघु ठाकुर

जीवन और समाज के लिए उपयोगी विषयों पर शोध की आवश्यकता - रघु ठाकुर सागर।...

Sagar : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुरई पहुंचे, 312 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात

Sagar : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुरई पहुंचे, 312 करोड़ के विकास कार्यों की...

More like this

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ में छतरपुर जिला इकाई अध्यक्ष नियुक्त हुए अभिषेक सेंगर, परिचितों ने दी बधाई

छतरपुर। श्रमजीवी पत्रकार संघ में जिला इकाई अध्यक्ष बनाए जाने पर अभिषेक सिंह सेंगर...

जीवन और समाज के लिए उपयोगी विषयों पर शोध की आवश्यकता – रघु ठाकुर

जीवन और समाज के लिए उपयोगी विषयों पर शोध की आवश्यकता - रघु ठाकुर सागर।...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।