लाडली बहना के घर चोरी, केवाईसी कराने गयी थी ,आभूषण नकदी चोरी

 

चोरो ने सुने मकान में सेंधमारी कर सोने चाँदी के आभूषण नकदी पर हाथ साफ कर दिया

सागर। बंडा थाना क्षेत्र में घर के बाहर गए दंपती के सूने मकान में चोरों ने हाथ साफ कर दिया, चोर मकान में रखे सोने-चांदी के गहने और नकद रुपए लेकर भागे है। मामले की सूचना पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार फरियादी तुलसाबाई पति धनीराम अहिरवार उम्र 28 साल निवासी धुरमार हाल मुकाम बाछलोन ने थाने में शिकायत में बताया कि लाड़ली बहना योजना के तहत केवाईसी कराने के लिए सुबह करीब 11.30 बजे पति धनीराम के साथ दलपतपुर गई थी। इस दौरान घर में ताला लगा हुआ था। दलपतपुर केवाईसी का काम नहीं हो पाया तो हम लोग वहीं रुक गए। दूसरे दिन रात को घर आकर देखा तो दरवाजे का ताला टूटा पड़ा था। घर के अंदर जाकर देखा तो सामान फैला हुआ मिला एक बैग में जेवर और नकद रखे थे। उसका भी सामान फैला मिला। बैग में रखी चांदी की पायल, चांदी की चेन, एक छोटी चांदी की चेन, सोने का मंगलसूत्र जिसमें 14 गुरिया व छोटा लॉकिट लगा था। साथ ही नकद 10 हजार रुपए गायब थे। चोरी होने पर मामले की सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही बंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। फरियादिया तुलसाबाई की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने जांच में लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here