विधायक ने ब्राह्मण भवन का किया भूमिपूजन, भगवान परसुराम की प्रतिमा और सौन्दर्यकरण को ₹21 लाख

ब्राह्मण भवन की सौगात 11 लाख की लागत से बनने वाले ब्राह्मण भवन का विधायक हर्ष यादव ने किया भूमि पूजन ,विप्रो पर फूलों की वर्षा कर लिया आशीर्वाद भगवान परशुराम जी की प्रतिमा एवं भवन के सौंदर्यकरण के लिए 21 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की

सागर। केसली में 11 लाख की लागत से बनने वाले ब्राह्मण भवन का भूमि पूजन पूर्व कैबिनेट मंत्री देवरी विधायक हर्ष यादव ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम जी की पूजा अर्चना के साथ शुरू हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक हर्ष यादव ने कहा कि हमारे आराध्य ब्राह्मणों की मांग पर ब्राह्मण भवन बनने के लिए 11 लाख की राशि दी थी और आगे बडा भवन बने जिसमें ब्राह्मण बालकों के लिए छात्रावास भी हो जिसमें रहकर वह पठन-पाठन कर सकें एवं भगवान परशुराम जी की प्रतिमा स्थापित हो उसके लिए 21 लाख की राशि देने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि ब्राह्मण हमेशा से पूजनीय हैं अनादिकाल से ब्राह्मणों को पूजा जा रहा है और आज हम जब कोई शुभ कार्य करते हैं तो सबसे पहले ब्राह्मण पंडित के पास जाते हैं जन्म से लेकर मृत्यु तक ब्राह्मण पंडित के बिना कुछ नहीं होता इसलिए ब्राह्मण हमेशा पूजनीय रहेगा। विधायक हर्ष यादव ने अपना खुद का स्वागत ना कराते हुए ब्राह्मणों का माला पहनाकर एवं फूलों की वर्षा कर स्वागत किया एवं आशीर्वाद लिया। ब्राह्मण भवन भूमि पूजन कार्यक्रम में केसली क्षेत्र के समस्त ब्राह्मण बंधु एवं केसली नगर के गणमान्य लोग शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन सर्व ब्राह्मण समाज केसली अध्यक्ष रमाकांत राजोरिया एवं ग्राम पंचायत केसली उपसरपंच राकेश पप्पू दुबे ने आभार व्यक्त किया।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top