Monday, February 2, 2026

लापता युवक का शव कुएं में मिला, हत्या की आशंका, परिजनों ने किया चक्काजाम

Published on

लापता युवक का शव कुएं में मिला, हत्या की आशंका, परिजनों ने किया चक्काजाम, पुलिस के खिलाफ लगे नारे

सागर। बीते दिनों नरयावली थाना अंतर्गत नरयावली में अपने घर से लापता युवक का कुएं में शव मिलने के बाद परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग को लेकर सागर -बीना मार्ग पर लोग सड़क पर बैठ कर चक्काजाम कर दिया। घटनाक्रम की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचा है।

जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल से घर से लापता शिक्षक उमाशंकर सोनी के बेटे आर्यन सोनी उम्र 20 साल निवासी नरयावली का शव घर से करीब 2 किमी दूर स्थित कुएं में 3 अप्रैल को मिला था। मृतक के हाथ बंधे हुए थे। जिसे देख परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई थी। मामले में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।
इसी बीच बुधवार को नरयवाली में परिवार वाले और परिचित सागर बीना मार्ग पर जमा हुए। उन्होंने आर्यन की मौत मामले में जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम से वाहनों की आवाजाही रूक गई। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। चक्काजाम की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाइश देकर शांत कराया और वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले में त्वरित कार्यवाई का भरोसा दिया।

Latest articles

पुलिस के मजनू अभियान में 715 से अधिक लोगो पर कार्यवाई

सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में ‘मजनू...

समरस समाज से ही होगी हिंदू समाज की रक्षा – एकता खेमरिया

समरस समाज से ही होगी हिंदू समाज की रक्षा – एकता खेमरिया सागर। तहसीली, सिविल...

पशुपालन विभाग का दो दिवसीय खेल महोत्सव संपन्न, सागर टीम रही क्रिकेट विजेता

पशुपालन विभाग का दो दिवसीय खेल महोत्सव संपन्न, सागर टीम रही क्रिकेट विजेता खेल प्रतियोगिताएं...

सागर में मामूली विवाद बना जानलेवा, कटर से हमला कर 17 वर्षीय किशोर की हत्या

सागर में मामूली विवाद बना जानलेवा, कटर से हमला कर 17 वर्षीय किशोर की...

More like this

पुलिस के मजनू अभियान में 715 से अधिक लोगो पर कार्यवाई

सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में ‘मजनू...

समरस समाज से ही होगी हिंदू समाज की रक्षा – एकता खेमरिया

समरस समाज से ही होगी हिंदू समाज की रक्षा – एकता खेमरिया सागर। तहसीली, सिविल...

पशुपालन विभाग का दो दिवसीय खेल महोत्सव संपन्न, सागर टीम रही क्रिकेट विजेता

पशुपालन विभाग का दो दिवसीय खेल महोत्सव संपन्न, सागर टीम रही क्रिकेट विजेता खेल प्रतियोगिताएं...
खबर का असर .कॉम
खबर का असर .कॉमhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं- गजेंद्र ठाकुर
error: Content is protected !!