श्री भटनागर पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

श्री भटनागर पंचतत्व में विलीन राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

सागर- शहर के लोकप्रिय पुलिस अधिकारी ओमप्रकाश भटनागर का आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया उल्लेखनीय है कि श्री भटनागर पुलिस को जिला विशेष शाखा सागर से निरीक्षक पद से सेवानिवृत्त 30 जून 2022 को हुए थे ना सिर्फ विभाग बल्कि जनमानस में लोकप्रिय श्री भटनागर को 2016 में अपनी विशेष कर्तव्यनिष्ठा के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार मिला था उनको मुखाग्नि उनके पुत्र विवेक भटनागर ने दी। उनकी अंतिम यात्रा में शहर के गणमान्य नागरिक एवं विभागीय कर्मचारियों ने सम्मिलित होकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनकी अंतिम यात्रा में परिवार के सदस्यों के अलावा वरिष्ठ फोटोग्राफर गोविंद सरवैया, विजय पाठक शनिचरी पूर्व पार्षद प्रशांत जैन पत्रकार प्रदीप दुबे, सेवा दल के अध्यक्ष चिंटू कटारे, अनूप गुप्ता, ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव सहित कई समाजसेवियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई वरिष्ठ पत्रकार राजेश शास्त्री और प्रदीप दुबे भी उपस्थित रहे।

Ad 1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here