Monday, December 22, 2025

Sagar: दिव्य दरबार में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, लोगो ने लगाई दरबार में अर्जी

Published on

दिव्य दरबार में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

सागर। श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दिव्य दरबार लगाया। बहेरिया स्थित बांके बिहारी नगर में कथा पंडाल में दोपहर 12 बजे से दिव्य दरबार शुरू हुआ। दरबार में पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पहुंचकर भक्तों की अर्जी लगाईं। लोगों ने कहा कि पर्चे का आधार श्री बागेश्वर धाम सरकार की महा कृपा है। परचा तो बहाना है।

हमारा उद्देश्य तो सबको सांसारिक पीड़ा से निजात दिलाकर बागेश्वर सरकार का बनाना है। भक्त मुझसे नहीं भगवान बागेश्वर सरकार से जुड़ें। उन्होंने दिव्य दरबार में पहुंचे करीब ढाई लाख लोगों के बीच से अर्जी लगाकर लोगों को बुलाया। इस दौरान 25 से अधिक लोगों की अर्जी लगाई है। उन्हें उनकी समस्या का समाधान बताया गया। अर्जी के दौरान मंच पर पहुंचने वाले लोगों की समस्या का पर्चा पं. धीरेंद्र शास्त्री ने पहले से लिखकर रखा हुआ था। जैसे ही वो मंच पर पहुंचे और अपनी समस्या बताई तो उन्होंने पर्चा खोलकर दिखाया और पढ़ाया। जिसमें भक्त ने जो बोला वही समस्याएं लिखी थीं।
अर्जी के दौरान सागर की दिल्ली से सागर पहुंची महिला, पारिवारिक बिंदुओं पर की बात

दरबार के दौरान दिल्ली से आई महिला की अर्जी लगी। महिला दिव्य दरबार में शामिल होने के लिए ही दिल्ली से सागर आई थी। अर्जी लगने पर उन्होंने अपनी पारिवारिक समस्याएं पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को बताईं। इसके अलावा अन्य लोगों की अर्जियां लगी। जिसमें किसी ने पिता, बेटे तो किसी ने दामाद और परिवार के अन्य लोगों की समस्याओं को लेकर अर्जी लगाई। इसी दौरान झांसी से आए बालक की अर्जी लगी। उसने गुरुजी को अंगूठी पहनाई।
ढाई लाख से अधिक लोग पहुंचे
दिव्य दरबार में बुधवार को कथास्थल पर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। पंडाल छोटा पड़ गया। लोग पेड़ों और टैंकरों पर खड़े होकर दिव्य दरबार में शामिल हुए। हर तरफ लोग ही लोग दिखाई दे रहे थे। ऐसे में भी पंडाल के बाहर खड़े लोगों की अर्जी लगाकर पंडित शास्त्री ने नाम लेकर बुलाया। इस दौरान पारिवारिक, शारीरिक, भौतिक समस्याओं से लेकर रुहानी समस्याओं से परेशान लोग भी मंच पर बुलवाए गए। किसी को मंत्र दिया गया तो किसी को जप करने की सलाह दी गई। सभी से मुट्ठी बंद कर मंत्र उच्चारित करा समस्या मन में कहने और बागेश्वर धाम की दिशा में छोड़ने का निर्देश देते हुए पं. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि अब आपकी समस्या और प्रश्न बागेश्वर धाम सरकार की शरण में है, इसलिए आप निश्चिंत हो जाएं।

Latest articles

तीन सालों में गौ शाला को स्वावलंबी बनाने तीन कार्य करें समिति – राज्यमंत्री लखन पटेल 

तीन सालों में गौ शाला को स्वावलंबी बनाने तीन कार्य करें समिति - राज्यमंत्री...

एमपी के स्कूलों में 5वीं और 8वीं बोर्ड एग्जाम का शेड्यूल जारी,20 फरवरी से होगी परीक्षा

एमपी के स्कूलों में 5वीं और 8वीं बोर्ड एग्जाम का शेड्यूल जारी,20 फरवरी से...

BJP प्रदेश महामंत्री रणदिवे की सागर में बैठक, बोले हमारे नेतागण कांग्रेस और नेहरू के गुनाह सदन में गिनाते हैं

सागर में भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सागर संभाग प्रभारी गौरव रणदिवे ने कामकाजी बैठक...

More like this

तीन सालों में गौ शाला को स्वावलंबी बनाने तीन कार्य करें समिति – राज्यमंत्री लखन पटेल 

तीन सालों में गौ शाला को स्वावलंबी बनाने तीन कार्य करें समिति - राज्यमंत्री...

BJP प्रदेश महामंत्री रणदिवे की सागर में बैठक, बोले हमारे नेतागण कांग्रेस और नेहरू के गुनाह सदन में गिनाते हैं

सागर में भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सागर संभाग प्रभारी गौरव रणदिवे ने कामकाजी बैठक...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।