Sagar: प्यार इश्क और मौका पाकर दे दिया प्रेमी ने प्रेमिका को धोखा, मुकदमा दर्ज

प्यार इश्क और मौका पाकर दे दिया प्रेमी ने प्रेमिका को धोखा

मोतीनगर थाना में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

सागर। मोतीनगर थाना अंतर्गत एक युवती ने दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कराया है। युवती ने शिकायत में कहा कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई बार संबंध बनाए। लेकिन अब शादी करने से मना कर रहा है। मामले में मोतीनगर थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र की 25 वर्षीय युवती शुक्रवार को मोतीनगर थाने आकर शिकायत की। शिकायत में पीड़िता ने बताया कि 7 साल पहले पंतनगर वार्ड पिपरिया निवासी सुनील चढ़ार से उसकी कॉलेज आते-जाते पहचान हुई थी। पहचान दोस्ती में बदली। दोनों के बीच बात होने लगी। कुछ समय बाद दोस्ती प्यार में बदल गई। प्यार के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी। इसी दौरान सुनील चढार ने शादी का झांसा देकर कई बार गलत काम किया। मार्च 2018 में दोनों परिवार से अलग लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। इस दौरान पीड़िता ने आरोपी सुनील से शादी करने की बात कही। लेकिन वह हमेशा बात टाल जाता था।
कुछ दिन पहले जब युवती ने सुनील पर शादी करने का दबाव दिया तो उसने शादी करने से स्पष्ट मना कर दिया। उसने कहा कि अगर मेरे साथ रहना है तो इसी तरह लिव-इन रिलेशनशिप में रहो। नहीं तो चली जाओ। मामले में शादी नहीं करने पर युवती ने थाने पहुंचकर शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सुनील के खिलाफ धारा 366, 376, 367 (2) (एन), 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top