वन विभाग ने सागोन से भरी हुई पिकअप वाहन पकड़ी,18 लट्ठे और एक आरोपी पकड़ा गया

वन विभाग ने सागोन से भरी हुई पिकअप वाहन पकड़ी,18 लट्ठे और एक आरोपी पकड़ा गया

Ad 1

देवरी कलां।। वन विभाग ने सागोन से भरी हुई पिकअप गाड़ी पकड़ी है देवरी वन परिक्षेत्र अधिकारी राघवेन्द्र सिंह भदोरिया ने बताया की वन विभाग एसडीओ दिलीप सिंह चौहान के निर्देशन में सुबह 6 बजे मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी की सिंगपुर बीट झिराघाटी में एक पिकअप गाड़ी में सागोन की सिल्ली लोड हो रही है
तत्काल मौका स्थल पर रवाना हुए और महाराजपुर हंड्रेड डायल को भी सूचना दी तो वहां से पिकअप निकल निकल चुकी थी जिसका पीछा किया गया और नेशनल हाईवे ग्राम रीछई के पास पिकअप को पकड़ लिया जिसमें 18नग सागोन के करीब 70 हजार कीमत की की सागोन जप्त की है और एक आरोपी गोविंदा अहिरवार उम्र 30 वर्ष पिता प्रताप अहिरबार निवासी सुभाष नगर थाना मेतीनगर सागर को घटनास्थल से ही गिरफ्तार किया गया है और दो अन्य आरोपी भागने में कामयाब हो गए।
वन विभाग द्वारा वन अधिनियम के तहत कार्यवाही कर आरोपी गोविंदा अहिरवार को न्यायालय पेश किया गया है जहां से जेल भेज दिया गया है कारवाही में बी एल शर्मा डिप्टी रेंजरएवं देवरी वन अमला उपस्थित रहा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here