पुलिस के ASI की 24 साल की बेटी ने फाँसी के फंदे से आत्महत्या कर ली

पुलिस के ASI की 24 साल की बेटी ने ने फाँसी के फंदे से आत्महत्या कर ली

Ad 1

सागर। गोपालगंज थाना क्षेत्र के रिमझिरिया इलाके में रहने वाली पुलिस के एएसआई की बेटी ने सुसाइड कर लिया। शव घर में पहली मंजिल पर बने कमरे में फंदे पर झूलता हुआ मिला है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है। शनिवार को शव का पीएम कराया जाएगा।
पुलिस के अनुसार पुलिस विभाग में कार्यरत एएसआई राजेश पांडेय की 24 वर्षीय बेटी प्रेणाक्षी पांडेय अपने घर पर थी। वह मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे में गई थी। वहीं मां नीचे मकान में खुली किराने की दुकान में बैठी थी। काफी देर तक जब बेटी नीचे नहीं आई तो मां ने आवाज लगाई। लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद मां ने ऊपर जाकर देखा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने तत्काल मामले की जानकारी अपने बेटे कुणाल दी। बेटे घर पहुंचा और कमरे में झांककर देखा तो बहन फंदे पर झूल रही थी। दरवाजा अंदर से बंद था। परिवार वालों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजे का लॉक खुलवाकर अंदर पहुंची। शव का पंचनामा बनाकर फंदे से नीचे उतारा गया। परिवार वालों ने बताया कि मृतका प्रेणाक्षी ने बीएससी की थी। वह इस समय प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी । उसने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया किसी को पता नहीं है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। पुलिस ने युवती के सुसाइड के कारणों की पड़ताल कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here