पी. डब्ल्यू .डी .मंत्री भार्गव ने गढ़ाकोटा में डॉ अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया

पी. डब्ल्यू .डी .मंत्री भार्गव ने गढ़ाकोटा में डॉ अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया

Ad 1

सागर। लोक निर्माण कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री गोपाल भार्गव ने गढ़ाकोटा में भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की आदम कद प्रतिमा का समारोह पूर्वक अनावरण किया। यह प्रतिमा सागर रोड सेल्फी पाइंट पर लगाई गई है। अम्बेडकर जयंती के अवसर पर नगर के प्रमुख मार्गों शोभायात्रा भी निकाली गई।
उक्त चौराहे का नामकरण बाबा साहेब पर किया गया। समारोह में मंत्री गोपाल भार्गव का समाज जनों, रहली ओर गढ़ाकोटा के अधिकारी, कर्मचारियों के द्वारा तुलादान किया। मंत्री श्री भार्गव द्वारा समाज के संतों व गुरूओ का पुष्प माला पहनाकर सम्मान किया गया।
मंत्री गोपाल भार्गव द्वारा स्वयं के व्यय पर गढ़ाकोटा के सागर रोड स्थित सेल्फी प्वाइंट पर डॉ भीमराव अंबेडकर कि प्रतिमा का अनावरण किया गया।
इस अवसर पर संत पंचम दास जी, निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, पूर्व मंत्री नारायण प्रसाद कबीरपंथी, अभिषेक भार्गव सभी समाजों और वर्गों के लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here