केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के 32 वर्षीय भतीजे की मौत, घर में मातम छाया

MP: केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के भतीजे और नरसिंहपुर विधायक जालम सिंह के बेटे मणि नागेंद्र सिंह पटेल उर्फ मोनू पटेल का अचानक निधन हो गया।

सूत्रों ने बताया कि 32 वर्षीय मोनू पटेल श्रीधाम स्थित अपने घर पर सो रहे थे जब देर तक नहीं उठे तो घरवालों को शक हुआ और वह किसी तरह दरवाजे खोल कर उनके कमरे में गए और उन्हें उठाने का प्रयास किया।लेकिन मोनू के शरीर में कोई हरकत नहीं हुई तो उन्हें तुरंत गोटेगांव सामुदायिक अस्पताल में ले जाया गया।

जहां जांच के बाद चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मौत का कारण हृदयाघात हो सकता है। इस घटना की जानकारी लगते ही विधायक जालम सिंह गोटेगांव पहुंच गए। विधायक के घर पर समर्थकों और रिश्तेदारों का जमावड़ा है। वहीं ट्विटर पर प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने दुख व्यक्त किया हैं

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top