मंत्री प्रतिनिधि लखन सिंह ने किया हिरनछिपा में बौद्ध विहार का भूमिपूजन किया

मंत्री प्रतिनिधि लखन सिंह ने किया हिरनछिपा में बौद्ध विहार का भूमिपूजन किया, 2 लाख की लागत से हिरनछिपा में बनेगा बौद्ध विहार
मालथौन। मंगलवार को प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह के प्रतिनिधि लखन सिंह ने मालथौन के हिरनछिपा में 2 लाख रूपए की लागत से बनने वाले बौद्ध विहार का भूमिपूजन किया। ज्ञातव्य है कि बौद्ध विहार का भूमिपूजन कार्यक्रम अम्बेडकर जयंती के अवसर पर होना था लेकिन इस दिन खुरई में डॉ. अम्बेडकर म्यूजियम का उद्घाटन समारोह था।

Ad 1

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री प्रतिनिधि लखन सिंह ने कहा कि मंत्री भूपेन्द्र भैया ने खुरई में 3 करोड़ की लागत से बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का भव्य संग्रहालय बनवाया है। उन्होंने बताया कि अंबेडकर जयंती पर खुरई में केन्द्रीय मंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल जी डॉ. भीमराव अंबेडकर म्यूजियम का उद्घाटन करने आये थे।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में बाबा साहेब का पहला भव्य संग्रहालय महू में बना है और दूसरा खुरई में। मंत्री प्रतिनिधि लखन सिंह ने संबोधित करते हुए खुरई में बने डॉ. अंबेडकर म्यूजियम के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रामकुमार बघेल, करतार बघेल, मनोज कुर्मी सरपंच, अरविंद बघेल, अनुसूचित जाति मोर्चा से नीलेश अहिरवार, प्रदीप हिरनछिपा, नगर परिषद मालथौन उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र अहिरवार सहित भाजपा अनुसूचित जाति के कार्यकर्ता, भाजपा नेता, कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here