मकरोनिया पुलिस ने घेराबंदी कर 60 पेटी अवैध शराब जप्त की, एक आरोपी हिरासत में

मकरोनिया पुलिस ने घेराबंदी कर 60 पेटी अवैध शराब जप्त की, एक आरोपी हिरासत में

सागर। मकरोनिया थाना पुलिस ने बड़ी मात्रा में शराब से भरे लोडिंग वाहन को पकड़ा। कार्रवाई में वाहन से 60 पेटी अवैध शराब जब्त की गई है और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं दो आरोपी मौके का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गए। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

पुलिस के अनुसार मकरोनिया थाने को बड़तूमा क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी होने की सूचना मिली थी। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी एमके जगेत टीम के साथ कार्रवाई के लिए मौके पर रवाना हुए। पुलिस टीम ने बड़तूमा के पास चेकिंग शुरू की। इसी दौरान सफेद रंग का पिकअप वाहन आते हुए नजर आया। पुलिस को देख चालक तेज रफ्तार में वाहन लेकर भागने लगा। जिसका पुलिस जवानों ने पीछा किया और घेराबंदी कर पकड़ लिया। इस दौरान लोडिंग वाहन में सवार दो आरोपी भाग गए। वहीं वाहन के चालक को पुलिस ने धरदबोचा। लोडिंग वाहन की तलाशी ली तो उसमें से 60 पेटी शराब बरामद हुई। वाहन का चालक शराब परिवहन को लेकर कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा पाया। पूछताछ में उसने अपना नाम राजा पुत्र तीर्थ राजपूत निवासी केसली होना बताया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शराब जब्त की और आरोपी को थाने लेकर आई। जहां उसके साथियों के संबंध में पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं शराब से कहां से लाई और कहां ले जाई जा रही थी इसकी जांच पड़ताल की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here