पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की बीना में आयोजित प्रेस वार्ता, मुख्य बिंदु

पीसीसी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की सागर जिले के बीना में आयोजित प्रेस ब्रीफिंग के मुख्य बिंदु

सागर। पिछले 18 वर्षों में बीजेपी के शासनकाल में प्रदेश की तस्वीर सबके सामने हैं, बीजेपी ने मध्यप्रदेश को अंदर से खोखला कर दिया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह घोषणाओं की मशीन हैं- कमलनाथ

बीना। गुरुवार को सागर के बीना पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ जहाँ उन्होंने सबसे पहले बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मीडिया से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि 18 सालों में प्रदेश की तस्वीर आप सबके सामने है। भाजपा ने मध्यप्रदेश को खोखला बना दिया है। खोखली अर्थव्यवस्था, खोखली स्वास्थ्य व्यवस्था, शिक्षा, कृषि, रोजगार, औद्योगिक, सुरक्षा व्यवस्था खोखली है। मध्यप्रदेश का भविष्य खोखला बनाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कहा कि शिवराज सिंह घोषणा की मशीन हैं।चुनाव आते देख उन्हें सब याद आने लगता है। लाडली बहना याद आने लगी। लेकिन जनता गुमराह नहीं होगी। मुझे जनता पर पूरा भरोसा है। मैं शिवराज सिंह नहीं हूं। मैं घोषणा नहीं करता। मैं घोषणा की राजनीति पर विश्वास नहीं करता। हमारी 15 महीने की सरकार में सागर जिले के करीब 90 हजार किसानों का कर्जा माफ हुआ था। जिसका मेरे पास रिकॉर्ड है। लेकिन शिवराज सिंह झूठ बोलने से बाज नहीं आते हैं। कमलनाथ यह नहीं रुके उन्होंने कहा कि चुनाव को 5 महीने बचे हैं। मुझे खासतौर पर सागर के मतदाताओं पर भरोसा है। मतदाता गवाह है कि यहां किस तरह की राजनीति की गई है। सबको पता है। कर ले पांच महीने और पांच महीने बाद हम भी इसका पूरा हिसाब लेंगे। मैं सौदा करके कुर्सी पर नहीं बैठना चाहता था कांग्रेस की सरकार गिरने के सवाल पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि मैं तो उस समय मुख्यमंत्री था। मैं सरकार बचा लेता। मैं भी सौदा कर लेता। लेकिन मैं सौदे की सरकार नहीं चलाना चाहता था। मैं सौदा करके कुर्सी पर नहीं बैठना चाहता था। मैंने कह दिया था कि मैं सौदा नहीं करूंगा, आप खुश रहिए, आपको जो करना है करो।
पूर्व सीएम कमलनाथ ने बीना को जिला बनाने के सवाल पर कहा कि शिवराज सिंह चौहान ने तीन बार यहां आकर बीना को जिला बनाने की सिर्फ घोषणा की। लेकिन जिला नहीं बनाया। यहां की जनता चाहेगी तो कांग्रेस बीना को जिला बनाएगी। कुछ दिन पहले शिवराज सिंह बीना आए थे और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की बात कही थी। लेकिन किसानों को एक पैसा नहीं मिला है। 88 करोड़ का अस्पताल बनाया था। लेकिन आज वो अस्पताल कहां गया और उसमें कितने लोगों का इलाज हुआ।
उन्होंने कहा कि चुनाव में हमारा मुकाबला भाजपा से नहीं, भारतीय जनता पार्टी के संगठन से है हमारा संगठन मजबूत हो गया और मजबूती की ओर जा रहा है सबसे भारी बूथ प्रभारी का नारा भी उन्होंने दिया सरकार बनने के बाद फिर सरकार नहीं गिरेगी, इसकी क्या गारंटी है, इस सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि मुझे मेरे विधायकों पर विश्वास है।

कमलनाथ बोले कहाँ गयी 88 करोड़ की कोविड अस्पताल

बीना में बना 88 करोड़ का अस्थायी कोविड अस्पताल बना, जिसका अब पता नहीं है । अस्पताल में एक भी व्यक्ति का इलाज नहीं हुआ है। चुनाव को पांच माह बचे हैं और मतदाताओं पर पूरा भरोसा है। खुरई, बीना, नरयावली, सुरखी में क्या हो रहा है, सबको पता है और पांच माह बाद जनता जवाब देगी। बीना को जिला बनाने शिवराज सिंह ने तीन बार घोषणा की, लेकिन बीना जिला नहीं बना, शिवराज सिंह घोषणा मशीन हैं। प्रदेश में भ्रष्टाचार के चलते उद्योगपति निवेश नहीं करना चाहते हैं, जबकि कांग्रेस सरकार में भरोसा जताया था।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने प्रसवार्ता में कहा कि 18 साल में भाजपा ने प्रदेश को खोखला कर दिया है। स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, रोजगार सहित हर क्षेत्र को खोखला कर दिया है। ओलावृष्टि से हुए नुकसान की राहत राशि देने की बात शिवराज सिंह ने की थी, लेकिन एक पैसा नहीं दिया।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top