सरकारी जमीन पर अवैध क़ब्जे को निगम ने तोड़ दिया

नगर निगम द्वारा शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया

Ad 1

सागर। नगर निगम आयुक्त चंद्रशेखर शुक्ला के निर्देशानुसार नगर निगम अतिक्रमण दल द्वारा इतवारी वार्ड में शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई।
सहायक आयुक्त राजेश सिंह ने बताया कि इतवारी वार्ड में कन्हैयालाल रैकवार द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर निर्माण किया था जिसको नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई । नगर निगम द्वारा 17 अप्रैल से शहर के सभी वार्डो में नाले एवं नालियों की सफाई का कार्य प्रारंभ किया जा रहा है सफाई कार्य के दौरान अगर नाले नालियों पर अतिक्रमण पाया जाता है तो उसे भी हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई के दौरान सहायक आयुक्त राजेश सिंह उपयंत्री दिनकर शर्मा अतिक्रमण प्रभारी शिव रैकवार उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here